चीन की नौसेना ने नया अपग्रेडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर शामिल किया... अमेरिका को पछाड़ा

चीन की PLA नौसेना ने अपग्रेडेड टाइप 052D मिसाइल डेस्ट्रॉयर Loudi को सेवा में शामिल किया है. चीन की अब बेहतर रडार-हथियार से हवाई रक्षा और समुद्री हमले की क्षमता बढ़ गई है. चीन का बेड़ा दुनिया का सबसे बड़ा हो गया है. 2025 में 11 नए जहाज जोड़े हैं. पाकिस्तान को भी हांगोर-क्लास पनडुब्बी गाजी दी.

Advertisement
ये चीन के नए युद्धपोत का आर्टिस्टिक इमेज है. (Photo: X/@armyrecognition) ये चीन के नए युद्धपोत का आर्टिस्टिक इमेज है. (Photo: X/@armyrecognition)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:21 PM IST

चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) नौसेना ने तेजी से अपनी बेड़े का विस्तार करते हुए एक नया अपग्रेडेड टाइप 052D गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर को सेवा में शामिल किया है. इस जहाज का नाम Loudi रखा गया है. ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, इस नए जहाज में बेहतर रडार, हथियार और नेटवर्क सिस्टम लगाए गए हैं, जो इसकी लड़ाई क्षमता को बढ़ाते हैं.

Advertisement

युद्धपोत के क्रू मेंबर झांग शेंगवेई ने बताया कि यह नया जहाज नई सिस्टम और आर्किटेक्चर पर बना है. इससे हवाई रक्षा, समुद्री हमला और टास्क फोर्स कमांड में बेहतर क्षमता मिली है. यह जहाज दूर तक हमला करने और लक्ष्यों पर सटीक वार करने में सक्षम है. साथ ही, दोस्त जहाजों की रक्षा करने में भी मदद करेगा.

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना में शामिल होगा रैमजेट इंजन वाला गोला, ऐसा करने वाला पहला देश बनेगा

चीन की नौसेना का तेज विस्तार

विशेषज्ञों का कहना है कि Loudi का शामिल होना चीन की नौसेना के बेड़े विस्तार की रफ्तार दिखाता है. चीन हर महीने एक जहाज जोड़ रहा है. हाल की बीबीसी रिपोर्ट के अनुसार, चीन की नौसेना अब दुनिया की सबसे बड़ी है – उसके पास 234 युद्धपोत हैं, जबकि अमेरिका के पास 219.

Advertisement

सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (CSIS) की स्टडी के मुताबिक, 2019 से 2023 के बीच चीन के चार बड़े शिपयार्ड्स – दालियान, गुआंगझोउ, जियांगनान और हुदोंग-झोंगहुआ – ने 39 युद्धपोत बनाए, जिनका कुल वजन 5.5 लाख टन है. 2025 में चीन ने 11 लड़ाकू जहाज जोड़े, जिनमें एयरक्राफ्ट कैरियर फुजियान भी शामिल है.

यह भी पढ़ें: इंसानों का भविष्य तय करेगी चुहिया... स्पेस में गर्भवती हुई, लौटकर 9 स्वस्थ बच्चे दिए

पाकिस्तान को भी मदद

चीन सिर्फ अपनी नौसेना नहीं बढ़ा रहा, बल्कि अपने करीबी दोस्त पाकिस्तान को भी आधुनिक जहाज और पनडुब्बियां दे रहा है. पिछले महीने चीन ने पाकिस्तान के लिए चौथी हांगोर-क्लास पनडुब्बी लॉन्च की, जिसका नाम गाजी रखा गया. यह पाकिस्तान की दूसरी पनडुब्बी है जिसका नाम गाजी है. पहली गाजी 1971 के भारत-पाक युद्ध में विशाखापत्तनम पोर्ट के पास डूबी थी.

पाकिस्तान ने चीन से 8 हांगोर-क्लास पनडुब्बियां खरीदने का समझौता किया है. इनमें से पहली तीन पहले लॉन्च हो चुकी हैं. यह सब दिखाता है कि चीन अपनी नौसेना को अमेरिका के मुकाबले मजबूत बनाने में तेजी से लगा है. इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में तनाव के बीच यह विस्तार क्षेत्रीय सुरक्षा पर असर डाल रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »