कानपुर में कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में खून से लथपथ एक युवकी की लाश मिली जिसके इलाके में सनसनी फैल गई. हत्या के आरोपी ने कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या कर दी. हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • कानपुर,
  • 29 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST
  • कानपुर में युवक की सनसनीखेज हत्या
  • कुल्हाड़ी से काटकर युवक को उतारा मौत की घाट

यूपी के कानपुर में खून से लथपथ एक युवक का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया. मामला नरवाल थाना क्षेत्र के पाली इलाके का है जहां एक युवक की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई.  इस हत्या ने आसपास के लोगों को  हिला कर रख दिया है.

हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक युवक का नाम उदय भान उर्फ ​​छोटू है जिसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की गई है. हत्या में इस्तेमाल किए गए कुल्हाड़ी को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक अपने मामा रामस्वरूप कोरी के साथ रोशन पुरवा गांव में रहता था. युवक की इस बेरहमी से हत्या किस वजह से की गई है ये अभी साफ नहीं हो पाया है. पुलिस घटना स्थल पर जांच कर रही है और  फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया है.

वहीं इस हत्या को लेकर कानपुर के एडिशनल एसपी ने कहा कि मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

बता दें कि इससे पहले कानपुर देहात में एक दलित प्रॉपर्टी डीलर की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी. हत्या से गांव मे हडक़ंप मच गया था. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.

Advertisement

यह मामला कानपुर देहात के डेरापुर थाना के मुंगीसापुर कस्बे का था. परिवार के साथ घर मे सो रहे एक दलित व्यक्ति की निर्मम हत्या से सुबह हड़कंप मच गया. गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार करके हत्या की गई थी. बताया जा रहा है कि मृतक नरेश संखवार अपने परिजनों के साथ लगभग 6 साल से मुंगीसापुर कस्बे में रह रहा था. (इनपुट - सिमर चावला)

ये भी पढ़ें:


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »