संगम विहार में युवक की हत्या, 5 टुकड़ों में मिली लाश

एक युवक की बोरे के अंदर टुकड़ों में लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है. हत्यारे ने लाश को 5 हिस्सों में करके एक बोरे में भरकर जंगल में फेंक दिया था.

Advertisement
फोटो-मृतक सनोज फोटो-मृतक सनोज

पुनीत शर्मा

  • ,
  • 08 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 10:24 PM IST

साउथ दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक युवक की बोरे के अंदर टुकड़ों में लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है. हत्यारे ने लाश को 5 हिस्सों में करके एक बोरे में भरकर जंगल में फेंक दिया था. वारदात के बाद पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

मृतक का नाम सनोज बताया जा रहा है. 20 वर्षीय सनोज की हत्या के आरोप में पुलिस ने पास में ही रहने वाले डब्बू नाम के युवक को गिरफ्तार किया है.

Advertisement

हत्यारे ने बड़ी ही बेरहमी से सनोज की हत्या कर शव को 5 टुकड़ों में करके एक बोर में भरकर जंगल में ठिकाने लगा दिया था. शव के हाथ, पैर और धड़ एकदम अलग थे. सुबह-सुबह जब लोगों ने देखा की जंगल में खून लगा हुआ बोरा देखा तो शक होने पर लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी, पुलिस मौके पर पहुंची तब बोरे को खोला गया तो सबके होश उड़ गए. बोरे के अंदर युवक के हाथ, पैर और धड़ कटे हुए पड़े थे. इस दर्दनाक हत्या के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला ये लाश संगम विहार के F-2 ब्लॉक में रहने सनोज की है, फिर जब पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया तो पता चला कि सनोज दो दिन पहले एक झगड़े के केस में साकेत कोर्ट में तारीख पर गया था और उसके बाद से घर नहीं लौटा था. पुलिस ने शक के आधार पर डब्बू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया जिसके बाद पुलिस ने डब्बू को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

फिलहाल, पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर हत्यारे ने इतनी बेरहमी से हत्या क्यो की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »