बिहार: हॉस्पिटल स्टाफ ने महिला को पानी की जगह पिला दी एसिड, मौत

श्यामली देवी ने जब दवा खाने के लिए पानी मांगा तो अस्पताल के ही एक कर्मचारी ने उन्हें एसिड की बोतल पकड़ा दी.

Advertisement
हॉस्पिटल स्टाफ ने पानी समझ एसिड की बोतल पकड़ा दी हॉस्पिटल स्टाफ ने पानी समझ एसिड की बोतल पकड़ा दी

आशुतोष कुमार मौर्य

  • मुजफ्फरपुर,
  • 18 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 3:45 PM IST

बिहार में अस्पताल द्वारा घोर लापरवाही का सन्न कर देने वाला मामला सामने आया है. अस्पताल में इलाज करा रही एक बुजुर्ग महिला को अस्पताल के एक कर्मचारी ने पीने के लिए पानी की जगह एसिड दे दी, जिसे पीने से महिला की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, बिहार के मुजफ्फरपुर में 60 वर्षीय श्यामली देवी आंख का ऑपरेशन कराने एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई थीं. श्यामली देवी ने जब दवा खाने के लिए पानी मांगा तो अस्पताल के ही एक कर्मचारी ने उन्हें एसिड की बोतल पकड़ा दी.

Advertisement

लेकिन जैसे ही श्यामली देवी ने पानी समझकर एसिड पीया उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई. यह प्राइवेट अस्पताल मुजफ्फरपुर के ब्रह्मनगर इलाके में है. न्यूज एजेंसी 'भाषा' ने ब्रह्मपुर के SHO के हवाले से बताया कि महिला की आंख का ऑपरेशन हो चुका था और उसके बाद उन्हें खाने के लिए कोई दवा दी गई.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, लेकिन पीड़िता ने जब दवा खाने के लिए अस्पताल के एक कर्मचारी से तो उसने पानी की बोतल समझकर पीड़िता को एसिड की बोतल पकड़ा दी. लेकिन श्यामली देवी ने जैसे ही दवा खाने के लिए पानी समझ एसिड पिया उन्हें उल्टियां होने लगी और वह चीखने लगीं.

यह देख कर्मचारी ने फौरन डॉक्टर को बुलाया. श्यामली देवी को उसी हालत में फौरन एक नजदीकी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां बीते गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि चूंकि महिला का मुंह और गला बुरी तरह जल गया था, हम उसका बयान नहीं ले सके.

Advertisement

पुलिस ने गलती करने वाले डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. सिविल सर्जन ललिता सिंह ने कहा कि यह लग रहा है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »