प्रेमी की शादी से खफा हुई विवाहित प्रेमिका, काट डाला प्राइवेट पार्ट

शादी के बाद रमेश अपनी प्रेमिका भाभी से कटने लगा था. बस प्रेम दीवानी रंजू देवी को अपने प्रेमी के किसी और का होना गंवारा नहीं हुआ.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

आशुतोष कुमार मौर्य

  • सीतामढ़ी,
  • 10 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 11:36 PM IST

बिहार के सीतामढ़ी में प्रेमिका द्वारा अपने ही प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में प्रेमी को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है.

पुलिस ने बताया कि वाकया डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव का है. आरोपी महिला 35 वर्षीय रंजू देवी पीड़ित के पड़ोस में ही रहती है और विवाहित है. रंजू देवी का अपने पड़ोसी 21 वर्षीय रमेश पासवान से काफी वक्त से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के बीच था, लेकिन दोनों ने नाजायज संबंध स्थापित कर लिया था.

Advertisement

कुछ ही समय पहले रमेश पासवान की शादी हो गई. शादी के बाद रमेश अपनी प्रेमिका भाभी से कटने लगा था. बस प्रेम दीवानी रंजू देवी को अपने प्रेमी के किसी और का होना गंवारा नहीं हुआ.

शादी के बाद रमेश अपनी पत्नी के साथ अधिक समय गुजारता था. वह प्रेमिका को ज्यादा समय नहीं दे पाता था. यह प्रेमिका को नागवार गुजरा. आरोप है कि रंजू रमेश को अपनी पत्नी को छोड़ देने और उसे अपने साथ रखने का दबाव बना रही थी.

रमेश ने जब , तब सोमवार की शाम रंजू ने बहला फुसलाकर रमेश को अपने घर बुलाया और प्यार से बातें करने लगी. इसी बीच उसने रमेश के प्राइवेट पार्ट को धारदार हथियार से काट डाला.

डुमरा के थाना प्रभारी विकास कुमार ने मंगलवार को बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रमेश को सीतामढ़ी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेमोरियल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »