यूपी: कौशांबी में दलित लड़की से गैंगरेप, केस दर्ज कराने थाने गए पिता को पीटा

दुष्कर्म का वीडियो भी युवकों ने बना डाला. घटना की सूचना देने पीड़िता के पिता थाने पहुंचे तो उन्हें वहां बैठा लिया गया. आरोप है कि उसके साथ थाने में मारपीट भी की गई.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (IANS) प्रतीकात्मक तस्वीर (IANS)

aajtak.in

  • कौशांबी,
  • 21 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 11:53 PM IST

  • घटना के बाद पुलिस के रवैये से नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया
  • पिता की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया

  • एसपी के सामने भीड़ ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा काटा

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के अकिल थाना क्षेत्र में एक दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. आरोपों के मुताबिक लड़की खेत में घास काटने गई थी, इसी दौरान खास समुदाय के तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. मदद की गुहार लगाने पर भी आरोपी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया.

Advertisement

लड़की की चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे लेकिन दो युवक भाग निकले, जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी. मामले की शिकायत लेकर पीड़िता के पिता थाने पहुंचे तो मामला दर्ज करने की बजाय वहां उनकी पिटाई की गई.

घटना के बाद पुलिस के रवैये से नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया. मामले की सूचना पाकर एसपी कई थानों की फोर्स के साथ सराय अकिल पहुंचे. घटना के पांच घंटे बाद पिता की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है.

ये हैं आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक, सराय अकिल थाना इलाके की एक 15 साल की दलित लड़की शनिवार दोपहर खेतों में घास काटने के लिए गई थी. वहीं पर पड़ोस के गांव में रहने वाले वर्ग विशेष के तीन युवक जा पहुंचे और किशोरी को दबोच कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. दुष्कर्म का वीडियो भी युवकों ने बना डाला. घटना की सूचना देने पीड़िता के पिता थाने पहुंचे तो उसे वहां बैठा लिया गया. आरोप है कि उनके साथ थाने में मारपीट भी की गई.

Advertisement

पीड़िता के पिता के साथ थाने में बदसलूकी की जानकारी होने पर ग्रामीण भड़क गए और थाने का घेराव कर लिया. घटना की जानकारी एसपी प्रदीप गुप्ता को हुई तो वे कई थानों की फोर्स के साथ सराय अकिल पहुंचे. एसपी के सामने भीड़ ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा काटा. भीड़ ने पकड़े गए एक आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया.

एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि चौबीस घंटे के अंदर फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है. घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »