यूपी: गोरखपुर में नाबालिग लड़की से रेप, दरिंदों ने सिगरेट से जलाया शरीर

यूपी के गोरखपुर में 17 वर्षीय दलित लड़की से रेप की वारदान सामने आई है. आरोपियों ने सिगरेट से नाबालिग के शरीर को कई जगह जला तक दिया है. पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

गजेंद्र त्रिपाठी

  • गोरखपुर,
  • 16 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 7:38 AM IST

  • गोरखपुर में 17 साल की दलित लड़की से रेप
  • पीड़िता को अस्पताल में कराया गया भर्ती

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. लखीमपुर खीरी में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आने के बाद अब गोरखपुर में दरिदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. यहां के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसडी में 17 वर्षीय दलित लड़की से रेप किया गया है. आरोपियों ने सिगरेट से नाबालिग के शरीर को कई जगह जला दिया है. पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

पीड़िता के माता-पिता मजदूरी करते हैं. पीड़िता के पिता ने कहा, शनिवार की रात 8 बजे के आस-पास लड़की अपने घर के सामने स्थित हैंड पंप पर पानी भरने गई थी. पिता ने कहा, इतने में अर्जुन निषाद नाम का शख्स अपने एक अज्ञात साथी के साथ बाइक से आता है और मेरी लड़की का मुंह दबाकर उसे उठा ले जाता है.

ये भी पढ़ें-

इसके बाद घरवालों ने लड़की को ढूंढना शुरू किया, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला. रविवार सुबह कुछ लोगों ने लड़की को डेहरीभार के पास देखा. लोगों ने उससे घटना के बारे में पूछा. सूचना पाकर लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंचे. नाबालिग ने इसके बाद पूरी घटना अपने परिजनों को बताई.

उधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस लड़की को गोला के अस्पताल लेकर गई, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

Advertisement

लखीमपुर खीरी में भी हैवानियत

इससे पहले लखीमपुर खीरी में दरिंदों ने एक नाबालिग दलित लड़की के साथ वहशीपन की हदें पार कर दीं. शौच के लिए घर से बाहर गई 13 साल की छात्रा के साथ न सिर्फ बदमाशों ने गैंगरेप किया, बल्कि उसकी आंखें फोड़ दीं. आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है. दोनों आरोपियों को पहले ही धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस घटना के सामने आने के बाद से विपक्ष लगातार योगी सरकार पर हमलावर है.

ये भी पढ़ें-

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, ऐसी घटनाओं से सपा व वर्तमान बीजेपी सरकार में क्या अन्तर रहा? सरकार आजमगढ़ के साथ खीरी के दोषियों के विरूद्ध भी सख्त कार्रवाई करे, बीएसपी की यह मांग है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement