सीएम योगी के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी

योगी कैबिनेट के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को जान से मारने की धमकी मिली है. एक शख्स ने उनकी पत्नी अभिलाषा गुप्ता के फोन पर धमकी दी है. पुलिस में शिकायत दी जा चुकी है. धमकी देने वाले शख्स ने अपना नाम नीरज यादव बताया है.

Advertisement
यूपी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी (फाइल फोटो) यूपी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी (फाइल फोटो)

पंकज श्रीवास्तव

  • प्रयागराज,
  • 13 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 2:40 AM IST

  • नंद गोपाल गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी
  • पत्नी के फोन पर शख्स ने किया था धमकी भरा कॉल
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है. मंत्री की मेयर पत्नी अभिलाषा गुप्ता के फोन पर धमकी दी गई है. मेयर ने थाने में इस मामले पर तहरीर भी दी है.

पुलिस अधीक्षक प्रयागराज को दी गई तहरीर में अभिलाषा गुप्ता ने लिखा है कि मैं कानून को मानने वाली शांतिप्रिय नागरिक और शहर प्रयागराज की महापौर हूं. 12 अप्रैल को जब मैं अपने आवास पर थी तभी एक अनजान शख्स ने कॉल कर धमकी दी. कॉल करने वाले शख्स ने अपना नाम नीरज यादव बताया.

Advertisement

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक धमकी देने वाले शख्स ने अभिलाषा गुप्ता से पूजा पाल (पूर्व विधायक, इलाहाबाद पश्चिमी) का नंबर मांगा. उन्होंने इनकार कर दिया. फिर धमकी देने वाले शख्स ने उन्हें गालियां दीं.

यह भी पढ़ें:

पुलिस को दी गई अर्जी

धमकी देने वाले शख्स ने खुद को बताया सपा का नेता

शिकायत के मुताबिक शख्स ने खुद को समाजवादी पार्टी का नेता बताया. साथ ही यह भी कहा कि अतीक अहमद का टिकट उसी ने कटवाया था. शख्स ने यह भी कहा है नंद गोपाल नंदी को उसी ने मंत्री बनवाया है.

यह भी पढ़ें:

शिकायत के मुताबिक शख्स ने मंत्री की पत्नी से कहा, 'तुम मेरे बारे में राजेश यादव, बच्चा यादव से जानकारी लो. मैंने ही अतीक अहमद पर हमला करवाया था. मैंने ही तुम्हारे पति के ऊपर हमला करवाया था.

Advertisement

पुलिस में दी गई तहरीर

अभिलाषा गुप्ता ने अपनी ओर से दी गई लिखित अर्जी में कहा है कि पति को मारने की धमकी देकर शख्स अवैध वसूली करना चाहता है. शिकायत पत्र में लिखा है कि 12 जुलाई 2010 को भी गोपाल नंदी के ऊपर आरडीएक्स के रिमोट बम से हमला किया गया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी.

हमले में एक पत्रकार और एक स्थानीय नागरिक की मौत हुई थी. गोपाल नंदी भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पुलिस को अभिलाषा गुप्ता की तहरीर मिल गई है. घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »