दिल्लीः गृहणियों को सम्मोहित करके घर लूट लेती हैं ये दो महिलाएं

दिल्ली में सम्मोहन गैंग का खुलासा होने के बाद अब ऐसी दो महिलाओं के बारे में पता चला है जो महिलाओं को सम्मोहित करके घरों में लूटपाट करती हैं. एक ताजी घटना में दोनों महिलाएं पांच घरों से लाखों की नकदी और गहने चुरा कर फरार हो गईं.

Advertisement
पुलिस अब आरोपी महिलाओं की तलाश कर रही है पुलिस अब आरोपी महिलाओं की तलाश कर रही है

परवेज़ सागर / राम किंकर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 23 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:51 PM IST

दिल्ली में सम्मोहन गैंग का खुलासा होने के बाद अब ऐसी दो महिलाओं के बारे में पता चला है जो महिलाओं को सम्मोहित करके घरों में लूटपाट करती हैं. एक ताजी घटना में दोनों महिलाएं पांच घरों से लाखों की नकदी और गहने चुरा कर फरार हो गईं.

मामला दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके का है. जहां कारोबारी दर्शन महाजन अपने परिवार के साथ रहते हैं. बुधवार को उनकी पत्नी घर में अकेली थी. दोपहर के वक्त दो उनके घर में दाखिल हो गईं. एक की उम्र 40 और दूसरी की करीब 30 साल थी. दोनों घर में काम करने के बहाने आई. इस बीच बिना पूछताछ किए महाजन की पत्नी ने दोनों को घर के अंदर बुला लिया.

Advertisement

उन्होंने महिलाओं से उनका आधार कार्ड और दूसरे जरूरी दस्तावेज दिखाने के लिए कहा और दोनों को घर में काम पर लगा दिया. इसके करीब 20 मिनट बाद ही वे दोनों शातिर महिलाएं घर में रखे लाखों के गहने और कैश लेकर फरार हो गई.

पुलिस के मुताबिक दोनों महिलाओं ने पंजाबी बाग में चार और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में करीब ढाई करोड़ की को अंजाम दिया है. ये दोनों रेकी करने के बाद घटना को अंजाम देती हैं. दोनों का सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी पुलिस अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही है.

कमाल की बात ये है कि इससे पहले भी इन दोनों महिलाओं ने कई घरों में काम किया और वहां ऐसी वारदातों को अंजाम देकर फरार हो गई. लेकिन कहीं भी इनका वेरिफिकेशन नहीं हुआ था. पुलिस अब दोनों की तलाश कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »