MP: पत्रकार की मौत की CBI जांच की सिफारिश, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

सिटी कोतवाली थाने के TI एसएस कुशवाहा ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने कुबूल किया है कि घटना के वक्त वही ट्रक चला रहा था. पत्रकार संदीप शर्मा की मौत की जांच के लिए गठित SIT टीम आरोपी ट्रक ड्राइवर से पूछताछ कर रही है.

Advertisement
पत्रकार संदीप शर्मा की हत्या का आरोपी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार पत्रकार संदीप शर्मा की हत्या का आरोपी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के भिंड में खोजी पत्रकार संदीप शर्मा की कुचलकर हत्या करने वाले ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि सोमवार की देर रात ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया.

इस बीच मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने पत्रकार संदीप शर्मा की मौत के मामले की जांच CBI से करवाने की सिफारिश कर दी है. जल्द ही सरकार की ओर से इस संबंध में औपचारिक घोषणा हो सकती है.

Advertisement

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संदीप शर्मा की मौत की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की थी. ज्योतिरादित्य ने कहा कि पत्रकार की हत्या दिनदहाड़े की गई, जिसकी जांच CBI से कमतर किसी संस्था से नहीं होनी चाहिए. मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जिसे BJP के शासनकाल में कुचला जा रहा है.

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उनकी सरकार की प्राथमिकता है और संदीप शर्मा की मौत का जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी. पत्रकार की मौत के मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

आरोपी ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद सिटी कोतवाली थाने के TI एसएस कुशवाहा ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने कुबूल किया है कि घटना के वक्त वही ट्रक चला रहा था. पत्रकार संदीप शर्मा की मौत की जांच के लिए गठित SIT टीम आरोपी ट्रक ड्राइवर से पूछताछ कर रही है.

Advertisement

पुलिस ने गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर की पहचान रणवीर यादव के रूप में की है और वह भिंड के ही गड़ूपुरा का रहने वाला है. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह ट्रक मालिक के कहने पर ट्रक लेकर जा रहा था. पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी ट्रक ड्राइवर के पास हैवी व्हिकल लाइसेंस तक नहीं है.

गौरतलब है कि 35 वर्षीय पत्रकार संदीप शर्मा सोमवार की सुबह अपनी बाइक पर कहीं जा रहे थे, तभी एक ट्रक उन्हें रौंदती चली गई. पत्रकार की मौत की पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है. में साफ दिखाई दे रहा है संदीप सड़क पर किनारे से चल रहे हैं और ट्रक बेकाबू हो संदीप को कुचलती हुई पटरी तक चली जाती है फिर वापस तेजी से सड़क की ओर घूम जाती है.

बताते चलें कि संदीप ने करीब साल भर पहले रेत माफिया और पुलिस के बीच सांठगांठ से जुड़ा एक स्टिंग किया था. संदीप के इस स्टिंग में अटेर के एक पुलिसकर्मी को रेत माफिया से रिश्वत लेते दिखाया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »