पंजाबः गैंगस्टर की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के फरीदकोट में कुख्यात गैंगस्टर देवेंद्र कुमार देवा की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. पिछले सप्ताह देवेंद्र की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी.

Advertisement
पुलिस एक अन्य फरार आरोपी की तलाश कर रही है पुलिस एक अन्य फरार आरोपी की तलाश कर रही है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • फरीदकोट,
  • 17 मई 2016,
  • अपडेटेड 9:10 PM IST

पंजाब के फरीदकोट में कुख्यात गैंगस्टर देवेंद्र कुमार देवा की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. पिछले सप्ताह देवेंद्र की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी.

पुलिस ने बताया कि आरोपी हरीश कुमार उर्फ काका नेपाली, हरप्रीत सिंह और दपिंदर सिंह को जिले में विभिन्न जगहों पर छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि चौथा आरोपी गौरव शर्मा उर्फ गोरू बाचा अभी फरार है. उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है.

Advertisement

फरीदकोट पुलिस के मुताबिक अपराध में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल और कार भी आरोपियों के पास से बरामद कर ली गई है.

गौरतलब है कि फिरौती और हत्या सहित 10 आपराधिक मामलों में वांछित 45 वर्षीय देवेंद्र कुमार उर्फ देवा की बीती आठ मई को गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. इसे गैंगवार के रूप में भी देखा जा रहा है.

पुलिस के अनुसार जमानत पर बाहर आये नेपाली ने माफिया की हत्या की साजिश जेल में ही रची थी. दरअसल जहां हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया था. वहीं लगे एक सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई थी.

पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हमलावरों को तलाश करने में काफी मदद मिली. उसी के सहारे नेपाली और अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं. पुलिस अन्य आरोपी को तलाश रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »