धार्मिक स्थलों सहित यूपी चुनाव में बम ब्लास्ट की धमकी

मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म के टोल फ्री कॉल सेंटर पर एक अज्ञात शख्स द्वारा धमकी भरे कॉल आने के बाद हड़कंप मच गया. इसमें बड़े धार्मिक स्थलों बद्रीनाथ और वैष्णो देवी मंदिर पर ब्लास्ट की धमकी दी गई है. कॉल सेंटर की तहरीर के आधार पर नोएडा पुलिस ने केस दर्ज करके इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
धमकी भरे कॉल आने के बाद हड़कंप धमकी भरे कॉल आने के बाद हड़कंप

मुकेश कुमार / पुनीत शर्मा

  • नोएडा,
  • 07 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:06 PM IST

मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म के टोल फ्री कॉल सेंटर पर एक अज्ञात शख्स द्वारा धमकी भरे कॉल आने के बाद हड़कंप मच गया. इसमें बड़े धार्मिक स्थलों बद्रीनाथ और वैष्णो देवी मंदिर पर ब्लास्ट की धमकी दी गई है. कॉल सेंटर की तहरीर के आधार पर नोएडा पुलिस ने केस दर्ज करके इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 57 में मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म का टोल फ्री कॉल सेंटर है. यहां एक अज्ञात शख्स ने कॉल करके कहा कि चारों धाम सहित बड़े धार्मिक स्थलों जैसे केदारनाथ, बद्रीनाथ और वैष्णो देवी मंदिर पर बम ब्लास्ट होगा. उसने यूपी विधानसभा चुनाव में होने वाली रैली में भी की बात कही है.

इस धमकी भरे कॉल के आने के बाद कॉल सेंटर डिपार्टमेंट ने नोएडा के सेक्टर 58 थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले की जांच के लिए एक टीम बना दी है. अज्ञात शख्स की तलाशी के लिए कोशिश की जा रही है. फिलहाल है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »