दिल्ली: हाई प्रोफाइल ठग ने मोबाइल दुकानदार से शातिराना तरीके से की ठगी

दक्षिणी दिल्ली से ठगी का ऐसा मामला सामने आया है जिसमें हाई प्रोफाइल ठग ने मोबाइल दुकानदार को बहुत ही शातिराना तरीके से हजारों का चूना लगा दिया.

Advertisement
सीसीटीवी में कैद हाई प्रोफाइल ठग सीसीटीवी में कैद हाई प्रोफाइल ठग

राहुल झारिया / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 10:23 PM IST

दक्षिणी दिल्ली में हुई ठगी की वारदात के मामले में हाई प्रोफाइल ठग का हाथ होने की बात सामने आई है. जिसमें इस ठग ने बड़े ही शातिराना तरीके से मोबाइल शो रूम पर दुकानदार को अपनी बातों में फंसाकर महंगे मोबाइल फोन की ठगी को अंजाम दिया. यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

इस वारदात को 19 अप्रैल की शाम दक्षिणी दिल्ली के महिपालपुर इलाके में अंजाम दिया गया. जिसमें आरोपी हाई प्रोफाइल ठग एक मोबाइल शोरूम पर स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर आता है और दुकान में काम करने वाले लड़के से कहता है कि वह पड़ोस की एक दुकान का मालिक है. इस बीच वह लड़के को अपने किसी जानकार को मोबाइल देने की बात कहता है. मोबाइल शॉप पर काम करने वाला लड़का ठग की बातों में आ जाता है और दो महंगे मोबाइल लेकर ठग के साथ उसकी स्पोर्ट्स बाइक पर बैठकर चला जाता है.

Advertisement

ठग दूसरी दुकान के सामने जाता है. वहां जाकर दुकान के बाहर ही फोन पर बात करते हुए उस दुकान का मालिक होने  का नाटक करके लड़के से मोबाइल लेता है. इसके बाद वह लड़के को शोरूम से दूसरे मॉडल का मोबाइल लाने के लिए कहता है.

लड़का भी ठग की बातों में पूरी तरह आ जाता है. वह दूसरा मोबाइल लेने अपनी शॉप पर चला जाता है. इस दौरान जालसाज दूसरे दुकानदार से बोलता है कि उसे कुछ कपड़े लेने हैं, लेकिन वह किसी और दिन आएगा और मोबाइल लेकर वहां से चलता बनता है.

मोबाइल शो रूम का लड़का दूसरे मॉडल का मोबाइल लेकर जब वापस कपड़े की दुकान पर आता तो उसके होश फाख्ता हो जाते हैं. कपड़े के दुकानदार उसे बताता कि वह यहां सिर्फ कस्टमर बनकर आया था और मोबाइल रखकर कुछ ही देर में उसे लेकर चला गया. मोबाइल शॉप पर काम करने वाले लड़के को समझ आ जाता है कि उसे चूना लग चुका है. जालसाज ने जिन दो मोबाइल की ठगी की ,  उनके दाम 30 हजार और 17 हजार है.  

Advertisement

यह सारी बात जब मोबाइल शोरूम के मालिक को लगी तो वह भी हैरान रह गया. आखिर में मोबाइल दुकानदार ने पुलिस को कॉल किया और इस पूरे वारदात की शिकायत दी.

बताया जाता है कि इस शोरूम में पहले भी चोरी हो चुकी है जिसमें चोर लाखों का सामान लेकर गायब हो गए थे. अब सीसीटीवी फुटेज से मिली तस्वीरों के आधार पर पुलिस इस बाइकर ठग को पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »