यूपीः करोड़ों की मूर्ति के साथ छह गिरफ्तार

यूपी के कौशांबी जिले में पुलिस ने एक बहुमूल्य मूर्ति के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया. मूर्ति की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है.

Advertisement
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है

परवेज़ सागर

  • कौशाम्बी,
  • 05 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 6:15 PM IST

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पुलिस ने भगवान गणेश की एक बहुमूल्य मूर्ति के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया. मूर्ति की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है.

कौशांबी जिले के पुलिस अधीक्षक वी.के. मिश्रा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मूरतगंज बस अड्डे पर कुछ लोग एक बहुमूल्य लेकर पहुंच रहे हैं. उनका इरादा मूर्ति को लेकर बाहर जाने का है.

Advertisement

सटीक सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने जाल फैला दिया. और मूरतगंज बस अड्डे पर छापा मार कर एक गिरोह का पर्दाफाश कर दिया. पकड़े गए लोगों के पास से भगवान गणेश की से बनी एक मूर्ति बरामद की गई. आरोपियों ने मूर्ति को एक बोरी में छिपा कर रखा था.

पुलिस अधीक्षक मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मूर्ति को फौरन कब्जे में ले लिया. जांच में पता चला कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस मूर्ति की कीमत करोड़ों में हो सकती है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस मूर्ति को रायबरेली से चुराया गया था.

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने उम्मीद जताई है कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ में और जानकारी भी मिल सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »