दिल्ली: LED शोरूम में लूट, विरोध पर मालिक को गोली मारने की कोशिश

शोरूम के मालिक वैभव ने बताया कि रविवार की देर रात शौरूम के चौकीदार से उन्हें पता चला कि बदमाश शोरूम लूट रहे हैं. वैभव ने जब लुटेरों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन पर गोली चलाने की कोशिश भी की.

Advertisement
चौकीदार के चलते बीच में ही भागे लुटेरे चौकीदार के चलते बीच में ही भागे लुटेरे

अरविंद ओझा / आशुतोष कुमार मौर्य

  • नई दिल्ली,
  • 04 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:26 PM IST

दिल्ली में बदमाशों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं. अब बदमाशों ने शालीमार बाग इलाके में एक LED का शोरूम ही लूट लिया. लूट की यह पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है और सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

शोरूम के मालिक वैभव ने बताया कि रविवार की देर रात शौरूम के चौकीदार से उन्हें पता चला कि बदमाश शोरूम लूट रहे हैं. जब वह शोरूम पहुंचे तो बदमाश फरार होने की कोशिश कर रहे थे. वैभव ने जब लुटेरों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन पर गोली चलाने की कोशिश भी की.

Advertisement

वैभव ने कहा कि इसके बाद उन्होंने पीसीआर को कॉल कर लूट की सूचना दी, लेकिन पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची. उनका आरोप है कि अगर पुलिस वक्त पर आ जाती तो .

लूट की यह सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बदमाश इनोवा कार में सवार होकर आए थे. बदमाशों ने शोरूम की पहली मंजिल का दरवाजा तोड़ा. उल्लेखनीय है कि पहली मंजिल पर शोरूम का गोदाम है.

इसके बाद लुटेरों ने बहुत तेजी से एक-एक कर गोदाम में रखीं एलईडी लूट ली. हालांकि बदमाश लूट की पूरी वारदात को अंजाम नहीं दे पाए, क्योंकि शोरूम के . चौकीदार ने वक्त रहते तत्काल शोरूम के मालिक को फोन कर लूट की सूचना दी.

फिलहाल पुलिस शोरूम में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि लुटेरों की पहचान लार उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा सके.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »