होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, 6 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर उसमें चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने होटल के कमरों से आपत्तिजनक हालत में 3 युवक और 3 युवतियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि होटल एक राजनेता का है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
उत्तर प्रदेश के बिजनौर की वारदात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की वारदात

मुकेश कुमार / अभिषेक रस्तोगी

  • लखनऊ,
  • 21 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:18 PM IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर उसमें चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने होटल के कमरों से आपत्तिजनक हालत में 3 युवक और 3 युवतियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि होटल एक राजनेता का है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, जिले के बैराज रोड के नजदीक एक होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना के बाद मंगलवार शाम शहर कोतवाल ने अपनी टीम से साथ होटल में छापा मारा. वहां पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों से 3 लड़के और 3 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा.

Advertisement

पुलिस ने होटल में काम करने वाले दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. होटल मालिक एक राजनैतिक पार्टी से जुड़ा है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. सीओ सिटी असित श्रीवास्तव ने बताया कि होटल पर छापा मारकर तीन कपल को पकड़ा गया है. होटल मालिक की तलाश चल रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement