यूपीः दलित व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या

यूपी के शामली में दो लोगों ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को पीट-पीट कर मौते के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए.

Advertisement
पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • शामली,
  • 10 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में आपसी विवाद के चलते दो लोगों ने एक 60 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी. इस वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए. पुलिस हत्या के इस मामले की जांच कर रही है.

हत्या की यह सनसनीखेज वारदात शामली के आदर्श मंडी थाना इलाके की है. जहां सिलवर गांव में रहने वाले मांगेराम पर रोशन और शेखर नाम के दो लोगों ने अचानक हमला कर दिया. उन्होंने मांगेराम को इतना मारा कि कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई.

Advertisement

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक मांगेराम के शव को कब्जे में ले लिया. इस संबंध में मृतक मांगेराम के भाई रामनिवास ने रोशन और शेखर को नामजद करते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है.

पुलिस के मुताबिक दो व्यक्तियों ने बीती रात आदर्श मंडी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले सिलवर गांव में मांगेराम की पीट पीटकर हत्या कर दी थी. इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया जा चुका है. पुलिस अब फरार आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है.

पुलिस ने बताया कि मांगेराम के शव को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. इस संबंध में कुछ गांव वालों से भी पूछताछ की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »