राजस्थानः पाली में बेचे जा रहे थे ' आई लव पाकिस्तान' लिखे गुब्बारे

पाली में मंदिर के बाहर फुटपाथ पर छोटे बच्चे और महिलाएं गुब्बारे बेचने के लिए खड़े थे. जिनके हाथ में आई लव पाकिस्तान लिखे गुब्बारे थे.

Advertisement
पुलिस पकड़े गए कैलाश के परिवार से पूछताछ कर रही है पुलिस पकड़े गए कैलाश के परिवार से पूछताछ कर रही है

परवेज़ सागर / शरत कुमार

  • पाली,
  • 06 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 6:19 PM IST

राजस्थान के पाली शहर में फुटपाथ पर 'लव पाकिस्तान' लिखे गुब्बारे बेचते हुए कुछ लोगों को बुधवार रात की रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया. खानाबदोश परिवार के इन लोगों के पास काफी मात्रा में ऐसे गुब्बारे मिले हैं. पुलिस ने उनसे पूछताछ कर रही है.

दरअसल, पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शहर की नागा बाबा बगीची के सामने से पाकिस्तान से जुड़े बेच रहे लोगों को पकड़ लिया. गुब्बारे बेचने वाले सभी लोग जयपुर शहर के रहने वाले हैं. उनका कहना है कि उन्होंने यह गुब्बारे जोधपुर के घंटाघर इलाके में दुकानों से खरीदे थे.

Advertisement

पाली पुलिस अब जोधपुर जाकर इस मामले छानबीन करेगी. घटनाक्रम के अनुसार बुधवार की रात को नागा बाबा बगीची में कई लोग गणेश मंदिर में दर्शन करने आए थे. मंदिर के बाहर फुटपाथ पर छोटे बच्चे और महिलाएं गुब्बारे बेचने के लिए खड़े थे. जिनके हाथ में 'आई लव पाकिस्तान' लिखे गुब्बारे थे.

दर्शन करने आए लोगों ने गुब्बारे बेचने वालों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. औद्योगिक थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद गुब्बारे बेचने वाली महिलाओं और पुरुषों से काफी संख्या में ऐसे कर उन लोगों को हिरासत में ले लिया.

पकड़े गए लोगों में खानाबदोश परिवार का मुखिया कैलाश भी है. कैलाश ने पुलिस को बताया कि उसने जोधपुर के घंटाघर इलाके में स्थित दुकानों से ये सभी गुब्बारे खरीदे हैं. लेकिन उसे अथवा परिवार के लोगों को यह जानकारी नहीं थी कि गुब्बारों पर पाकिस्तान के बारे में कुछ लिखा है. पुलिस देर रात तक पकड़े गए लोगों से पूछताछ करती रही.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »