पंजाबः मोगा में फटे पार्सल बम का सच आया सामने, आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने पार्सल बम भेजने वाले आरोपी राजा रिजवान को उड़ीसा से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने चचेरे भाई को जान से मारने के लिए पार्सल बम भेजा था.

Advertisement
फाइल फोटो (क्रेडिट- फेसबुक) फाइल फोटो (क्रेडिट- फेसबुक)

राम कृष्ण / मनजीत सहगल

  • चंडीगढ़,
  • 04 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 5:35 PM IST

पंजाब के मोगा में 26 सितंबर को फटे पार्सल बम का सच सामने आ गया है. बुधवार को पंजाब पुलिस ने पार्सल बम भेजने वाले 42 वर्षीय आरोपी राजा रिजवान को उड़ीसा के राउरकेला से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी रिजवान ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि उसका चचेरे भाई के साथ संपत्ति को लेकर विवाद था, जिसके चलते उसने अपने चचेरे भाई को जान से मारने के लिए पार्सल में बम भेजा था.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक आरोपी राजा रिजवान को पार्सल बम भेजने का आइडिया इस साल फरवरी माह में उड़ीसा के पटनागढ़ मे फटे एक पार्सल बम की घटना से आया था, जिसमें एक व्यक्ति और उसकी सास की मौत हो गई थी, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी.

बता दें कि 26 सितंबर को एक अनजान व्यक्ति मोगा में कोरियर की दुकान पर भेजने आया था, जिसमें भेजने वाले ने अपना पता नहीं लिखा था. इस व्यक्ति ने कोरियर की फ्रेंचाइजी चला रहे अमित सूद को यह कहकर पार्सल दिया था कि इसमें टी-शर्ट हैं. पार्सल के डिब्बे पर भेजने वाले का पता नहीं लिखा होने पर अमित सूद ने पार्सल को खोलकर देखने की कोशिश की.

इसको खोलते ही पार्सल में रखा गया और दुकान मालिक अमित सूद व पास खड़ा एक ग्राहक बुरी तरह से घायल हो गए. इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस पहले से ही इस मामले को टेरर एंगल से नहीं देख रही थी. जब पुलिस ने पाने वाले संगरूर के भूपेश रजियाना के पते पर दस्तक दी, तो राजा रिजवान पर शक की सुई घूमी और पुलिस ने उड़ीसा पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »