पंजाबः 2 खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, ISI प्रायोजित नए टेरर मॉडयूल का खुलासा

पुलिस ने दो खालिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया तो इस मॉडयूल का खुलासा हुआ. पुलिस ने दोनों आतंकियों के पास से विदेशी हथियार भी बरामद किए है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां दोनों आतंकियों से लगातार पूछताछ कर रही हैं.

Advertisement
पुलिस ने आतंकियों के कब्जे से विदेशी हथियार भी बरामद किए हैं (सांकेतिक चित्र) पुलिस ने आतंकियों के कब्जे से विदेशी हथियार भी बरामद किए हैं (सांकेतिक चित्र)

सतेंदर चौहान / परवेज़ सागर

  • चंडीगढ़,
  • 19 जून 2020,
  • अपडेटेड 6:45 PM IST

  • आईएसआई की बड़ी साजिश का पर्दाफाश
  • दो खालिस्तानी आतंकियों ने किया बड़ा खुलासा
  • भारत में हमले में साजिश रच रहे थे दोनों आतंकी

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई.एस.आई. (ISI) द्वारा प्रायोजित किए जा रहे एक टेरर मॉडयूल का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने दो खालिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया तो इस मॉडयूल का खुलासा हुआ. पुलिस ने दोनों आतंकियों के पास से विदेशी हथियार भी बरामद किए है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां दोनों आतंकियों से लगातार पूछताछ कर रही हैं.

Advertisement

पुलिस ने इन दोनों आतंकियों की निशानदेही पर जर्मन मेड MP5 सब मशीनगन, 9 एमएम की पिस्टल और दो मोबाइल फोन्स के अलावा कई अन्य संवेदनशील सामान बरामद किया है. पंजाब पुलिस का कहना है कि ये आतंकी बड़े टेरर अटैक और टारगेट किलिंग की साजिश रच रहे थे. दोनों खालिस्तान समर्थक आतंकी पंजाब में खौफनाक साजिश को अंजाम तक पहुंचाने की प्लानिंग कर रहे थे.

इन दोनों को सरहद पार से मदद मिल रही थी. पाकिस्तान में बैठे इनके आका खुफिया एजेंसी आई.एस.आई. की मदद और अपने हैंडलरों के माध्यम से इन तक हथियार पहुंचा रहे थे. इनके मोबाइल में कई तरह की खालिस्तान समर्थक सोशल मीडिया पोस्ट भी मिली हैं.

पंजाब पुलिस के मुताबिक गुरमीत सिंह और बिक्रम सिंह नामक इन दोनों आतंकियों को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में पता चला कि इनमें से एक आतंकी गुरमीत सिंह 3 साल पहले पाकिस्तान जाकर अपने हैंडलरों से मिलकर आया था. तभी से वे इस खालिस्तान समर्थक नये मॉड्यूल को खड़ा करने की कोशिश में थे. फिलहाल, पुलिस इस मामले में और छानबीन कर रही है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »