मुंबई: HDFC के वाइस प्रेसिडेंट गुमशुदगी मामले में एक शख्स गिरफ्तार

एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रेसिडेंट सिद्धार्थ संघवी के गुमशुदगी मामले में गिरफ्तार शख्स ने दावा किया है कि उसने संघवी की हत्या कर दी है.

Advertisement
सिद्धार्थ संघवी, वाइस प्रेसिडेंट, एचडीएफसी सिद्धार्थ संघवी, वाइस प्रेसिडेंट, एचडीएफसी

विवेक पाठक / मुस्तफा शेख

  • मुंबई,
  • 09 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:10 PM IST

एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रेसिडेंट सिद्धार्थ संघवी के लापता होने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में दावा किया है कि इसने सिद्धार्थ की हत्या कर दी है.

हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रसिडेंट सिद्धार्थ संघवी की लाश बरामद नहीं हुई है. वहीं पुलिस संभावना जता रही है कि इस मामले में और लोग भी शामिल हो सकते हैं. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को मामले की जांच के लिए एनएम जोशी मार्ग थाने को सुपुर्द कर दिया गया है.

Advertisement

बता दें कि एचडीएफसी बैंक के वाइस प्रेसिडेंट सिद्धार्थ संघवी मुंबई के कमला मिल्स स्थित अपने दफ्तर से संदिग्ध परिस्थितियों में पांच सितंबर से लापता थें. हालांकि उनकी कार कॉपर खैराने इलाके में छह सितंबर को पाई गई थी.

पुलिस का कहना था कि संघवी की कार कॉपार खैराने इलाके में गुरुवार शाम को पाई गई थी. 39 वर्षीय सिद्धार्थ संघवी की कार में खून के धब्बे पाए गए हैं जिसके नमूने परीक्षण के लिए भेज दिए गए थे. इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच एनएम जोशी मार्ग पुलिस, नवी मुंबई पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच कर रही है.

बता दें कि संघवी जब बुधवार रात को 10 बजे तक घर नहीं पहुंचे तब उनकी पत्नी ने पुलिस थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था. पुलिस ने कमला मिल्स स्थित एचडीएफसी दफ्तर के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं जिसमें पता चला है कि सिंघवी बुधवार शाम 7.30 बजे वहां से निकले थे.  

Advertisement

पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए पूरे मुंबई में वायरलेस मैसेज जारी कर दिए हैं. इसी मैसेज के बाद नवी मुंबई पुलिस को संघवी की कार मिली थी. बता दें कि संघवी एचडीएफसी बैंक में सीनियर एनालिस्ट, एसेट एंड लायबिलिटी मैनेजमेंट का काम देख रहे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement