लाखों की शराब से भरे ट्रक में मिला 'सीक्रेट केबिन'

यूपी में विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस और आबकारी विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है. इसी मुस्तैदी के चलते पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को एक ट्रक से 295 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद करने में कामयाबी मिली.

Advertisement
ट्रक से बरामद अवैध शराब और आरोपी ट्रक ड्राईवर ट्रक से बरामद अवैध शराब और आरोपी ट्रक ड्राईवर

तनसीम हैदर

  • नोएडा,
  • 27 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 5:21 PM IST

यूपी में विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस और आबकारी विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है. इसी मुस्तैदी के चलते पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को एक ट्रक से 295 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद करने में कामयाबी मिली.

शुक्रवार सुबह पुलिस और आबकारी विभाग को मुखबिर के जरिए नोएडा में की सूचना मिली. टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया और कुछ ही देर बाद पुलिस ने एक ट्रक को चेकिंग के लिए रूकवाया. ट्रक का ट्रॉलर खोलते ही टीम हक्की-बक्की रह गई.

Advertisement

ट्रक शराब की पेटियों से भरा हुआ था. टीम के मुताबिक, ट्रक से 295 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है. ट्रक ड्राईवर मध्यप्रदेश निवासी तेजू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस ने ट्रक मालिक वाराणसी निवासी रवि सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.

बताते चलें कि ट्रक की तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक के अंदर एक सीक्रेट केबिन भी मिला है, जो सीधा ड्राइविंग सीट से जुड़ा हुआ है. गौरतलब है कि 26 जनवरी को आबकारी विभाग ने नोएडा के कुछ क्षेत्रों में की सूचना पर छापेमारी की थी. टीम ने छापेमारी में 30 पेटी अवैध शराब बरामद की, जिसकी कीमत तकरीबन सवा लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »