पठानकोट में गिरफ्तार हुआ पाकिस्तान का एक और जासूस, 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे एक और जासूस को पठानकोट एयरबेस के पास से गिरफ्तार किया है. उसे गुरुवार को कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे 14 फरवरी तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है.

Advertisement
पठानकोट एयरबेस हमले में कई घंटों तक चला था ऑपरेशन पठानकोट एयरबेस हमले में कई घंटों तक चला था ऑपरेशन

मोनिका शर्मा

  • पठानकोट,
  • 11 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 7:19 PM IST

पंजाब पुलिस ने गुरुवार को पठानकोट से पाकिस्तान के एक और जासूस को गिरफ्तार किया है. कोर्ट ने उसे तीन दिनों की रिमांड पर भेज दिया है. आरोपी की पहचान पंजाब में मोगा जिले के रहने वाले संदीप के तौर पर हुई है.

पुलिस ने संदीप को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे तीन दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा गया है. वो इरशाद अहमद के साथ काम करता था, जिसे 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था.

Advertisement


पठानकोट पुलिस ने गुरुवार की सुबह एयरबेस के पास एक संदिग्ध शख्स को हिरासत में लिया गया. वो सुबह करीब 7 बजे एयरबेस के आसपास घूम रहा था. शीर्ष सूत्रों ने बताया कि ये संदिग्ध उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर का रहने वाला है. सुरक्षा एजेंसियां भी उससे पूछताछ कर रही हैं.

इरशाद भी कर रहा था जासूसी करता संदिग्ध हिरासत में
इरशाद नाम का एजेंट पठानकोट में मैमम कैंट के अंदर एक मजदूर की नौकरी के बहाने जासूसी कर रहा था. इंटेलिजेंस एजेंसियों ने उसके पास से एक स्मार्ट फोन बरामद किया था, जिसमें संस्थान की कई संवेदनशील तस्वीरें मिली थी.

2 जनवरी को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने पठानकोट एयरबेस पर हमला किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement