दिल्ली के शास्त्री नगर में डबल मर्डर, घर में मिली पिता और बेटी की लाश

दिल्ली के एक घर में 88 साल के एक बुजुर्ग और उनकी बेटी की लाश संदिग्ध हालात में बरामद हुई है. पुलिस पिता-पुत्री की संदिग्ध मौत का कारण तलाश कर रही है.

Advertisement
पुलिस दोनों की मौत का कारण तलाश रही है पुलिस दोनों की मौत का कारण तलाश रही है

परवेज़ सागर

  • नई दिल्ली,
  • 28 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 2:34 PM IST

दिल्ली में एक घर से 88 साल के एक बुजुर्ग और उनकी बेटी की लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई. दोनों की मौत संदिग्ध हालात में हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पिता-पुत्री की मौत का यह मामला उत्तरी दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके का है. जहां एक घर में गुरुवार की सुबह 88 साल के एक बुजुर्ग की लाश पड़ी मिली. उसके साथ ही मृतक बुजुर्ग की 51 वर्षीय बेटी की पड़ी थी.

Advertisement

इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. और दोनों लाशों को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने घर की तलाशी ली. दोनों लाशों की जांच भी की गई.

पुलिस ने पाया कि मृतकों के शरीर पर किसी चोट के निशान भी नहीं थे. और न ही घर में कोई सामान वगैरह भी बिखरा नहीं था. मामला का है, तो पुलिस पडोस में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी मौका-ए-वारदात पर बुलाया है. दोनों लाशों को पंचनामे की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »