नोएडाः कॉल सेंटर से भेजते थे फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर, 8 गिरफ्तार

पकड़े गए सभी आरोपी कॉल सेंटर चलाकर लोगों को नौकरी देने का झांसा देते थे. लाखों की ठगी करने वाले इस गिरोह में और भी कई लोगों के जुड़े होने की आशंका है.

Advertisement
ठगी गिरोह चलाने वाले अभियुक्त (फोटो-तनसीम हैदर) ठगी गिरोह चलाने वाले अभियुक्त (फोटो-तनसीम हैदर)

रविकांत सिंह / तनसीम हैदर

  • नोएडा,
  • 28 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST

नोएडा सेक्टर-63 में डी-77 में चल रहे एक कॉल सेंटर पर छापा मारकर फर्जी तरीके से रोजगार दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले संचालक समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साइबर सेल टीम ने नोएडा थाना फेस 3 पुलिस के साथ मिलकर इस गैंग का पर्दाफाश किया. 

आपको बता दें कि ये सभी आरोपी शिक्षित और बेरोजगार लोगों को एक मेल भेजते थे और एक फर्जी जॉब लेटर तैयार कर इस कॉल सेंटर के जरिये लाखों की ठगी कर थे. इनके पास से एक लैपटॉप, 7 कंप्यूटर, 18 मोबाइल, दो पैनकार्ड, 15 एटीएम, 1 डी-लिंक सहित एक चेक बुक बरामद की गईहै.

Advertisement

पुलिस की गिरफ्त में खड़े (फोटो देखें) ये सभी आरोपी नोएडा थाना फेस-3 के सेक्टर 63 डी-77 में एक फर्जी कॉल सेंटर चलाकर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी का अड्डा चला रहे थे. पुलिस को जब इस बात की भनक लगी तो नोएडा साइबर सेल टीम ने फेस-3 पुलिस के साथ मौकेपर जाकर छानबीन की. इसके बाद यह बड़ा खुलासा हुआ.पुलिस के आलाधिकारियों की मानें तो पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले मालिक सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की  कार्रवाई कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »