निर्भया के गुनहगारों को फांसी पर लटकाएंगे दो जल्लाद, तिहाड़ ने लिखी चिट्ठी

निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के डीजी जेल से दो जल्लाद की मांग की है. तिहाड़ प्रशासन का कहना है कि 4 लोगों को फांसी देनी है ऐसे में दो जल्लाद की जरूरत है.

Advertisement
निर्भया के दोषियों को होगी 22 जनवरी को फांसी (फाइल फोटो) निर्भया के दोषियों को होगी 22 जनवरी को फांसी (फाइल फोटो)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 09 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST

  • निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाएंगे पवन जल्लाद
  • तिहाड़ जेल प्रशासन ने की एक और जल्लाद की मांग

निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के डीजी जेल से दो जल्लाद की मांग की है. तिहाड़ प्रशासन का कहना है कि 4 लोगों को फांसी देनी है ऐसे में दो जल्लाद की जरूरत है.

Advertisement

तिहाड़ प्रशासन की चिट्ठी डीजी जेल को मिल गई है, जिसके बाद डीजी ने तिहाड़ प्रशासन को एक जल्लाद मुहैया कराने की सहमति दे दी. मेरठ जेल में तैनात जल्लाद 20 जनवरी को तिहाड़ में रिपोर्ट करेगा.

माना जा रहा है कि दोषियों को फांसी पर लटकाने वाले एक जल्लाद मेरठ के पवन जल्लाद होंगे वहीं दूसरे पर फैसला होना बाकी है. बता दें कि निर्भया गैंगरेप कांड के चारों दोषियों को 22 जनवरी सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा.

तिहाड़ में युद्धस्तर पर हो रही दोषियों को लटकाने की तैयारी

निर्भया के हत्यारों का दिल्ली की अदालत से 'डेथ वारंट' जारी होते ही तिहाड़ जेल प्रशासन ने फांसी की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है. इससे पहले जेल अधिकारियों ने कहा था कि करेंगे. बता दें कि मंगलवार को योगी सरकार ने एक जल्लाद देने की इजाजत दे दी थी.

Advertisement

न्यूज एजेंसी पीटीआई से तिहाड़ जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि हम गुरुवार को उत्तर प्रदेश जेल प्राधिकरण को दो जल्लाद मुहैया कराने के लिए लिखेंगे. उन्होंने कहा कि पिछले महीने डेथ वारंट जारी होने से पहले मेरठ के एक जल्लाद की सेवाओं के लिए उत्तर प्रदेश जेल प्राधिकरण को पत्र लिखा था.

अकेले ही फांसी देने के लिए तैयार पवन जल्लाद

जब निर्भया के दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी किया, तभी वपन जल्लाद ने कहा था कि वे निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए पहले से ही तैयार हैं. कोर्ट के फैसले के बाद पवन जल्लाद ने कहा था कि वे सभी दोषियों को अकेले ही फांसी देने में सक्षम हैं.

एकसाथ दी जा सकती है सभी दोषियों को फांसी

तिहाड़ जेल के पूर्व लॉ अफसर सुनील गुप्ता ने आज तक से हुई खास बातचीत में कहा था कि तिहाड़ जेल में निर्भया केस के चारों अपराधियों को एकसाथ फांसी दी जा सकती है. एक ही लीवर खींचने से चारों अपराधी मौत के घाट उतारे जा सकते हैं. हालांकि, इससे पहले तिहाड़ में दो अपराधियों को ही एकसाथ फांसी दी गई है, लेकिन थोड़ा सा तकनीकी बदलाव करके चारों अपराधियों को सजा दी जा सकती है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement