खुलासा: दाऊद की भतीजी की शादी में BJP के मंत्री और विधायक भी हुए थे शरीक

महाराष्ट्र के नासिक शहर में हुई एक शादी इन दिनों खूब चर्चाओं में है, दरअसल, इस शादी का ताल्लुक अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से है. ये शादी थी दाऊद के साढू की बेटी की, जो रिश्ते में दाऊद की भतीजी लगती है. इस शाही शादी में महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ मंत्री समेत कई विधायक और पुलिस अफसर शामिल हुए थे. अब जांच एजेंसियों ने इस शादी को लेकर अधिकरियों से जवाब तलब किया है.

Advertisement
इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

परवेज़ सागर

  • नासिक,
  • 25 मई 2017,
  • अपडेटेड 8:47 PM IST

महाराष्ट्र के नासिक शहर में हुई एक शादी इन दिनों खूब चर्चाओं में है, दरअसल, इस शादी का ताल्लुक अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से है. ये शादी थी दाऊद के साढू की बेटी की, जो रिश्ते में दाऊद की भतीजी लगती है. इस शाही शादी में महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ मंत्री समेत कई विधायक और पुलिस अफसर शामिल हुए थे. अब जांच एजेंसियों ने इस शादी को लेकर अधिकरियों से जवाब तलब किया है.

Advertisement

नासिक में 19 मई को एक शानदार मॉल में हुए इस में महाराष्ट्र सरकार के जलसंपदा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन, भाजपा विधायक बाळासाहेब सानप और नासिक के डिप्टी मेयर भी मौजूद थे. इनके अलावा इस शादी की दावत में शरीक होने वाले असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस, दो सीनियर इंस्पेक्टर, दो असिस्टेंट इंस्पेक्टर और तीन पुलिस कर्मचारियों के नाम भी शामिल हैं.

बीती 19 मई को नासिक में जग्गी कोकणी की छोटी बेटी ज़ोया की शादी नासिक शहर के जाने माने धर्मगुरु जिलानी खतीब के बेटे के साथ हुई थी. जग्गी कोकणी की बड़ी बेटी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इक़बाल कास्कर की बहु है. इसलिए इस शादी को लेकर शहर में चर्चा हो रही है.

मामला सुर्खियों में आया तो नासिक के पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंघल ने विभाग के उन अधिकारियों से जवाब तलब कर लिया, जो इस शादी में शारीक हुए थे. सोशल मीडिया पर मामला आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों का जवाब तलब किया.

Advertisement

हालांकि राज्य के खुफ़िया विभाग ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि इस शादी में इकबाल कास्कर या उससे जुड़े कोई शख्स शरीक नहीं हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »