दिल्लीः सट्टेबाजी विवाद में चली गोलियां, 4 घायल

दिल्ली में सट्टेबाजी को लेकर हुए विवाद में गोलियां चलने का एक मामला सामने आया है. गोलीबारी में 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. पुलिस घायलों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके की घटना दिल्ली के उत्तम नगर इलाके की घटना

अंकित यादव / राहुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 09 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST

दिल्ली में सट्टेबाजी को लेकर हुए विवाद में गोलियां चलने का एक मामला सामने आया है. गोलीबारी में 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. पुलिस घायलों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है.

मामला दिल्ली के उत्तम नगर इलाके का है. रविवार रात तकरीबन 11 बजे उत्तम नगर थाने से सटा इलाका गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. बीच सड़क पर हुई खुलेआम में 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि इलाके के रहने वाले अकरम नाम के शख्स के घर से सट्टेबाजी का धंधा चलता है.

Advertisement

देर रात सट्टेबाजी को लेकर अकरम का कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की ओर से गोलियां चलने लगी. गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गोलीबारी में साजिद, अकरम, कल्लू और सुशील नामक युवक घायल हो गए. कथित घायलों में एक राहगीर भी है जो उस वक्त वहां से गुजर रहा था.

गोलीबारी की पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां काफी वक्त से का काला खेल चल रहा था. पुलिस को इस बारे में जानकारी भी दी गई मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरु कर दी है. फिलहाल चारों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »