दिल्ली: मंडावली में बकाया मांगने पर मुस्लिम दंपति को पाकिस्तानी कहकर पीटा

यामीन जब अपनी पत्नी के साथ ठेकेदार से पैसे लेने गाजियाबाद पहुंचे तो उन लोगों के बदसलूकी की गई. ठेकेदार मुस्लिम दंपति को गाली देने लगा और कहा, इनकी NRC नहीं है और ये लोग पाकिस्तानी है. ये लोग गैरकानूनी तरीके से दिल्ली में रह रहे हैं.

Advertisement
पीड़ित ट्रांसपोर्टर पीड़ित ट्रांसपोर्टर

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 27 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 9:35 PM IST

  • बकाया मांगने पर ठेकेदार ने ट्रांसपोर्टर को पीटा
  • पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां बकाया रुपये मांगने पर एक ट्रांसपोर्टर और उनकी पत्नी से  पाकिस्तानी कहकर ठेकेदार ने मारपीट की. घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि पीड़ित यामीन पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं. यामीन जब अपनी पत्नी के साथ ठेकेदार से पैसे लेने गाजियाबाद पहुंचे तो उन लोगों के बदसलूकी की गई. ठेकेदार मुस्लिम दंपति को गाली देने लगा और कहा, 'इनकी NRC नहीं है और ये लोग पाकिस्तानी है. ये लोग गैरकानूनी तरीके से दिल्ली में रह रहे हैं.' इतना बोलने के बाद ठेकेदार ने दंपति की जमकर पिटाई कर दी.

ये भी पढ़ें:

इस दौरान पीड़ित युवक यामीन गाजियाबाद पुलिस को फोन करके मौके पर बुलाया. मगर आरोपी पुलिस के सामने भी इन दंपति को दोबारा पाकिस्तानी बोलकर फिर से गाली-गलौज करने लगता है. इसके बाद हंगामे को देख पुलिस पीड़ित दंपति को सिहानी गेट थाना लेकर गई. थाने में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गाली-गलौज और 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

पीड़ित ट्रांसपोर्टर ने बताया कि 2015 में उन्होंने ठेकेदार रविंद्र के साथ काम किया था. काम का बिल 1 लाख रुपये आया था. पीड़ित का कहना है कि काम होने के बाद काफी मुश्किल से उन्हें 61 हजार रुपये मिले थे, लेकिन शेष बचे हुए 39 हजार रुपये उन्हें नहीं दिए गए. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »