IRB के सिरफिरे जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों की मौत

पुणे में महाराष्ट्र पुलिस के आईआरबी फोर्स के एक जवान ने दो जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. पहले उसने एक चौराहे पर जाकर गोलीबारी की और फिर एक बाजार में जाकर गोलियां चलाई. इस घटना के पीछे सट्टे के पैसे का विवाद निकलकर सामने आ रहा है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / पंकज खेळकर

  • पुणे,
  • 16 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 6:38 PM IST

पुणे में महाराष्ट्र पुलिस के आईआरबी फोर्स के एक जवान ने दो जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. पहले उसने एक चौराहे पर जाकर गोलीबारी की और फिर एक बाजार में जाकर गोलियां चलाई. इस घटना के पीछे सट्टे के पैसे का विवाद निकलकर सामने आ रहा है.

दिल दहला देने वाली यह वारदात पुणे की दौंड तहसील की है. स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर 2 बजे के करीब अचानक नगर-मोरी चौराहा पर पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें गोली लगने से मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई.

Advertisement

इसके 10 से 15 मिनट बाद ही वो सिरफिरा जवान बोरावके नगर में जा पहुंचा और वहां भी गोलीबारी कर दी. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए.

प्राथमिक जानकारी के अनुसार सारा विवाद सट्टे के पैसे लेकर था. जिसके चलते आईआरबीएफ के जवान ने इस दे डाला. घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया. अभी स्थानीय पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »