धार्मिक नगरी उज्जैन में मिला काली कमाई का कुबेर

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में विकास प्राधिकरण के प्रभारी कार्यपालन यंत्री के घर बुधवार की सुबह लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा है. लोकायुक्त के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति को लेकर मारे गए इस छापे में करोड़ों की संपत्ति मिली है. इसकी जांच की जा रही है.

Advertisement
मध्य प्रदेश के उज्जैन में लोकायुक्त की छापेमारी मध्य प्रदेश के उज्जैन में लोकायुक्त की छापेमारी

मुकेश कुमार / रवीश पाल सिंह

  • उज्जैन,
  • 28 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:51 PM IST

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में विकास प्राधिकरण के प्रभारी कार्यपालन यंत्री के घर बुधवार की सुबह लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा है. लोकायुक्त के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति को लेकर मारे गए इस छापे में करोड़ों की संपत्ति मिली है. इसकी जांच की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह उज्जैन विकास प्राधिकरण में काम करने वाले रंजन गर्ग के महानंदा नगर के घर पर लोकायुक्त ने छापा मारा है. इस दौरान लोकायुक्त को करोड़ों के काली कमाई का पता चला है. इसमे आलिशान मकान सहित तीन प्लॉट, एक दूकान सहित कैश बरामद हुआ है.

लोकायुक्त छापे के दौरान यहां से भारी मात्रा में गहने भी मिले हैं. 12 बीमा पॉलिसी, रजिस्ट्रियां सहित कई दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनका मुल्यांकन किया जाना है. मध्यप्रदेश में छापे में अधिकारियों और बाबुओं के घरों से करोड़ों की मिलने की श्रृंखला में एक कड़ी और जुड़ गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »