कोच्चि: बदमाशों में लांघी हदें, बस ड्राइवर के बाद पुलिसकर्मियों पर किया चाकू से हमला

कोच्चि के एलनकुन्नापुझा में बस चालक पर हमले की सूचना के बाद पेट्रोल पंप पहुंचे दो पुलिसकर्मियों पर कथित गिरोह ने चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर दिया है. घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

Advertisement
कोच्चि में बदमाशों ने पुलिस पर चाकू से हमला कर दिया (Representational) कोच्चि में बदमाशों ने पुलिस पर चाकू से हमला कर दिया (Representational)

aajtak.in

  • कोच्चि,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:59 PM IST

कोच्चि के एलनकु्न्नापुझा इलाके में बदमाशों के एक गिरोह ने पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया. घटना इलाके के एक पेट्रोल पंप की है. मंगलवार देर रात निजी बस कर्मचारियों पर हमले की सूचना मिलते ही नजारक्कल पुलिस स्टेशन में तैनात उपनिरीक्षक जितिन और कांस्टेबल रागेश मौके पर पहुंचे थे. 

पुलिस के मुताबिक, हत्या के एक मामले में आरोपी मुन्ना की अगुवाई वाले गिरोह ने पहले एक बस चालक पर हमला किया था. इसी मामले की जानकारी मिलने पर दोनों पुलिसकर्मी वहां पहुंचे. आरोप है कि इस दौरान गिरोह के सदस्यों ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए. इनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे को इलाज के बाद बुधवार सुबह छुट्टी दे दी गई.

Advertisement

पुलिस ने घटना के कुछ समय बाद तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया. उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की औपचारिक गिरफ्तारी की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी. हिरासत में लिए गए तीन आरोपियों में से दो का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हमले में शामिल लोगों ने किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया था या नहीं.

यह भी पढ़ें: कोच्चि आगजनी में आतंकी कनेक्शन? टेलीग्राम चैट से खुले कई राज़, अब पुलिस कर रही जांच

पेट्रोल पंप पर जुटाए जाएंगे सबूत

जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस आरोपियों को पेट्रोल पंप ले जाएगी. वहां वारदात से जुड़े सबूत जुटाए जाएंगे, ताकि हमले की पूरी घटना और आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा सके.

Advertisement

अलुवा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के. एस. सुदर्शन ने बताया कि पुलिस विभाग इस घटना को गंभीरता से ले रहा है. उन्होंने साफ किया कि मामले में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

अब जांच का फोकस इस बात पर है कि बस चालक पर हमला कैसे शुरू हुआ, पुलिसकर्मियों पर वार क्यों किया गया, साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे मामले में नशे की भूमिका थी या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »