हरियाणा में भी कठुआ जैसी वारदात, नाबालिग की गैंगरेप के बाद हत्या की कोशिश

SHO ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता के सिर पर गंभीर चोट आई है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

आशुतोष कुमार मौर्य

  • यमुनानगर,
  • 23 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 9:50 AM IST

जम्मू के कठुआ का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि ऐसा ही एक मामला हरियाणा के यमुनानगर में दोहराया गया है. यहां 13 साल की एक लड़की से चार दरिंदों ने गैंगरेप किया, फिर पीड़िता का सिर दीवार से पटककर हत्या की कोशिश की. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है.

Advertisement

SHO ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है और के तहत केस दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता के सिर पर गंभीर चोट आई है.

यह घटना यमुनानगर के जठलाना कस्बे की है. पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत के मुताबिक, घटना के वक्त पीड़िता के माता-पिता घर पर नहीं थे. घर में पीड़िता और उसके भाई बहन ही थे. हालांकि सभी सो रहे थे.

उसी समय कुछ बदमाश घर में घुसे और सो रही 13 साल की लड़की को अगवा कर एक मंदिर परिसर में ले गए. पीड़िता के मुताबिक, मंदिर परिसर में दो युवकों ने उसके साथ रेप किया, जबकि दो अन्य आरोपी सब कुछ होता देखते रहे.

गैंगरेप के बाद जाते समय आरोपियों ने पीड़िता के सिर को दीवार पर जोर से पटका, जिससे वह बेसुध हो गई और आरोपी फरार हो गए. पीड़िता को जब होश आया तो वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई.

Advertisement

परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. पीड़िता के एक रिश्तेदार का कहना है कि उनकी बच्ची अब तक सदमे में है और उसे इंसाफ चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »