उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में समलैंगिक संबंध का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को लेस्बियन बताते हुए पुलिस से शिकायत की है. पति का आरोप है कि पत्नी उसकी अनदेखी कर उसकी चचेरी बहन के साथ संबंध बनाती है.
दरअसल, उस शख्स ने पुलिस को बताया कि जब वह एक दिन काम से लौटकर अपने घर आया तो उसने अपनी पत्नी और चचेरी बहन को हालत में पकड़ लिया. उसने इस बात पर उन दोनों को धमकाया और समझाने की कोशिश की. लेकिन शिकायतकर्ता के मुताबिक उन दोनों उसे खुदकुशी की धमकी देकर चुप करा दिया.
एनबीटी के अनुसार ये मामला घरवालों तक जा पहुंचा. सभी ने दोनों महिलाओं को समझाने की कोशिश की लेकिन वे दोनों नहीं मानी. परेशान होकर पति थाने जा पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई. पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता की शादी 5 महीने पहले ही फतेहपुर निवासी लड़की के साथ हुई थी.
शादी के कुछ दिन बाद ही उसने पति की अनदेखी शुरू कर दी और शिकायतकर्ता के घर के पास रहने वाली चचेरी बहन के साथ संबंध बना लिए. जब सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक संबंधों को लेकर अहम फैसला सुनाया को वे दोनों खुलेआम अपने रिश्ते को स्वीकार करने लगी हैं.
पति का कहना है कि जब भी वह काम पर जाता है तो उसकी पत्नी उसकी चचेरी बहन के साथ बनाती है. वह उसी के साथ रहती है. उन दोनों की हरकते अब आस-पास भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं. परेशान परिजन उनके सामाजिक बहिष्कार की बात कह रहे हैं.
कानपुर के एसपी (रूरल) प्रद्युम्न सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पति ने पुलिस को शिकायत दी है. कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले समलैंगिकता पर आए सुप्रीम कोर्ट के नए फैसले पर कानूनी राय ली जाएगी.
परवेज़ सागर