दिल्लीः मॉल में दबा मिला काला खजाना, IT की जांच जारी

दिल्ली के साकेत स्थित एक मॉल के बेसमेंट में एक काले खजाने का पता चला है. आयकर विभाग ने सूचना के बाद मॉल में रेड की. मॉल के बेसमेंट में 146 लॉकर्स और छोटी-बड़ी करीब 200 खुफिया सेफ मिली हैं.

Advertisement
इसी दरवाजे के पीछे थे गुप्त लॉकर और सेफ इसी दरवाजे के पीछे थे गुप्त लॉकर और सेफ

हिमांशु मिश्रा / राहुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 25 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

दिल्ली के साकेत स्थित एक मॉल के बेसमेंट में एक काले खजाने का पता चला है. आयकर विभाग ने सूचना के बाद मॉल में रेड की. मॉल के बेसमेंट में 146 लॉकर्स और छोटी-बड़ी करीब 200 खुफिया सेफ मिली हैं. आयकर विभाग मामले की जांच में जुटा है.

मामला साउथ दिल्ली स्थित साकेत के रेक्टैंगल मॉल का है. आयकर विभाग ने 22 दिसंबर को मिली सूचना के बाद जब मॉल के दो फ्लोर नीचे स्थित बेसमेंट में छापा मारा तो इतनी बड़ी संख्या में लॉकर्स और सेफ देखकर उन्हें एक बार के लिए विश्वास नहीं हुआ. बेसमेंट स्थित यह ऑफिस अलकनंदा लॉकर्स के नाम से था. आयकर विभाग को मौके से बरामद कई गोपनीय दस्तावेज मिले हैं.

Advertisement

दस्तावेजों में उन लोगों के नाम-पते दर्ज हैं, जिन्होंने लॉकर्स और सेफ को किराए पर ले रखा था. सूत्रों की माने तो यहां कई लॉकर्स बेनामी है और गलत नाम, पते पर लिए गए हैं. बता दें कि लॉकर्स का सालाना किराया 15 लाख रुपये तक रखा गया था. फिलहाल आयकर विभाग हर लॉकर और सेफ की बारीकी से जांच में जुटा है. जल्द इस मामले में कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement