चुनाव से पहले मिली शराब, प्रत्याशियों ने लगाया एक-दूसरे पर आरोप

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में शराब मिलने की खबर से हड़कंप मच गया. अवैध शराब का जखीरा मिलने पर दो गुट आमने-सामने आ गए. इलाके में तनाव की आशंका को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

चिराग गोठी

  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 5:15 PM IST

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में शराब मिलने की खबर से हड़कंप मच गया. अवैध शराब का जखीरा मिलने पर दो गुट आमने-सामने आ गए. इलाके में तनाव की आशंका को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

गुरुद्वारा समिति के चुनाव से ठीक पहले शराब मिलने की खबर से विवेक विहार इलाके में सनसनी फैल गई. दिलशाद गार्डन क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल से उम्मीदवार बलबीर सिंह पर आरोप है कि इनके स्कूल के पास स्थित परिसर में मिली शराब उनके द्वारा ही मंगवाई गई है. बलबीर सिंह ने मिलने की खबर पर हैरानी जताई.

Advertisement

बलबीर सिंह का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि शराब वहां कैसे पहुंची. बलबीर सिंह ने शाहदरा के पूर्व एमएलए और उनके भाई जितेंद्र सिंह शंटी पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें फंसाने के लिए वहां शराब रखवाई है. दूसरी ओर जितेंद्र सिंह शंटी ने बलबीर के आरोपों को बेबुनियाद बताया.

उन्होंने कहा, पुलिस को मुखबिर के जरिए शराब की सूचना मिली. सूचना के आधार पर ही पुलिस ने कार्रवाई की है. वहीं जितेंद्र सिंह शंटी ने बलबीर सिंह पर उल्टा आरोप लगाते हुए कहा कि बरामद शराब गुरुद्वारा चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए मंगवाई गई थी. दोनों गुटों में बढ़ते विवाद को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में को तैनात कर दिया गया है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या शराब साजिशन रखी गई थी या फिर वाकई में यह वोटरों को लुभाने के लिए मंगवाई गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »