तेज रफ्तार ट्रैक्टर गड्ढे में गिरा, दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर गड्ढे में जा गिरा. जिसकी वजह से उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई. ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होने से पलट गया था.

Advertisement
पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं

परवेज़ सागर / BHASHA

  • गाजीपुर,
  • 09 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 4:46 PM IST

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर गड्ढे में जा गिरा. जिसकी वजह से उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई. ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होने से पलट गया था.

यह घटना गाजीपुर के कासिमाबाद इलाके की है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को खजूरगांव पुलिया के पास तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर का चालक नियंत्रण खो बैठा और उसका वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा.

Advertisement

इस हादसे में 27 वर्षीय ट्रैक्टर चालक घनश्याम राम और 30 वर्षीय मजदूर अमरजीत की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि ट्रैक्टर सवार एक अन्य मजदूर अशोक कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement