गुरुग्राम में 200 मीटर तक SPO को घसीटता रहा कार चालक

गुरुग्राम के सिद्धेश्वर चौक पर लाल रंग की स्विफ्ट कार ने नियम तोड़ते हुए रेड लाइट जंप कर दिया जिससे उसकी कार चौराहे के बीच में आ गई, जिसके बाद दूसरे तरफ से आ रही गाड़ियों के लिए रास्ता रुक गया.

Advertisement
हादसे के बाद गुरुग्राम पुलिस ने कार को जब्त किया हादसे के बाद गुरुग्राम पुलिस ने कार को जब्त किया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 1:59 PM IST

हरियाणा की हाईटेक सिटी गुरुग्राम में पुलिसकर्मियों के साथ लोगों की बदसलूकी खत्म होने का नाम नहीं ले रही. पिछले 2 हफ्तों में पुलिसवाले को कार के बोनट पर घसीटने की दूसरी घटना सामने आई है. यहां सोमवार को एक स्पेशल पुलिस अफसर (एसपीओ) को कार की बोनट पर करीब 200 मीटर तक घसीटा गया.

गुरुग्राम में इससे पहले 19 दिसंबर को सिग्नेचर टावर चौक के पास एक कार को रुकने का इशारा करने वाले ट्रैफिक कॉन्स्टेबल को कार की बोनट पर घसीटा गया था. एसपीओ प्रशांत कुमार एक सेवानिवृत्त फौजी हैं और वह अनुबंध के आधार पर गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस का काम करते हैं.

Advertisement

सोमवार को करीब 4 बजे गुरुग्राम के सिद्धेश्वर चौक पर लाल रंग की स्विफ्ट कार ने नियम तोड़ते हुए रेड लाइट जंप कर दिया. उसकी कार सड़क के बीच में आ गई, जिसके बाद दूसरे तरफ से आ रही गाड़ियों के लिए रास्ता रुक गया.

इस बीच, के सिद्धेश्वर चौक पर तैनात प्रशांत ने कार चालक को नियमों का उल्लंघन करते देखा और उसे रुकने को कहा. लेकिन कार चालक ने रुकने की जगह भागने की कोशिश की, इस बीच प्रशांत खुद को बचाने के लिए कार की बोनट पर कूद गए. प्रशांत के बोनट पर कूद जाने के बावजूद कार रेड लाइट से 200 मीटर तक चलती रही.

तभी दूसरा भी अपने साथी को बचाने के लिए उनके पीछे भागा. इस बीच कार चालक गाड़ी छोड़कर वहां से भाग गया. गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकन ने कहा कि जांच के दौरान हमें पता चला कि कार का मालिक उदय सिंह राठी है जो थाउरू का रहने वाला है. कार को जब्त कर लिया गया है. हमने आईपीसी की धारा के तहत तेज ड्राइविंग और नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »