यूपीः सरकारी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश में सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई. पुलिस अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई है.

Advertisement
पुलिस गुफरान के हत्यारों को तलाश रही है पुलिस गुफरान के हत्यारों को तलाश रही है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • बलिया,
  • 16 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 4:48 PM IST

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सिंचाई विभाग में तैनात एक कर्मचारी की कुछ लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या किए जाने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई.

मामला बलिया जिले के सदर कोतवाली थना क्षेत्र का है. जहां बीती रात यूपी सिंचाई में सिंचपाल के पद पर तैनात 35 वर्षीय गुफरान एक दुकान पर पान खा रहे थे. तभी वहां तीन मोटरसाइकिल सवार लोग पहुंचे और उन्होंने गुफरान को गोली मार दी.

Advertisement

गोली लगते ही गुफरान नीचे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. हत्या की इस वारदात को अंजाम देकर हत्यारे फौरन मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. और गुफरान के शव को कब्जे में ले लिया.

इस संबंध में गुफरान के चाचा कमरूद्दीन खान ने जियाउल इमरान, अमन समेत दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ और आपराधिक षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज कराया है.

बलिया के पुलिस अधीक्षक अनीस अंसारी ने बताया कि हत्या का कारण अभी साफ नहीं है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. अब इस मामले की छानबीन की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »