केरल: पूर्व रेडियो जॉकी की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

केरल के मदावूर स्थित एक रेडियो स्टूडियो में घुसकर एक पूर्व रेडियो जॉकी की हत्या के मुख्य आरोपी को मंगलवार को त्रिवेन्द्रम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा से गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement
पूर्व रेडियो जॉकी राजेश पूर्व रेडियो जॉकी राजेश

मुकेश कुमार

  • तिरुवनंतपुरम,
  • 10 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST

केरल के मदावूर स्थित एक रेडियो स्टूडियो में घुसकर एक पूर्व रेडियो जॉकी की हत्या के मुख्य आरोपी को मंगलवार को त्रिवेन्द्रम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा से गिरफ्तार कर लिया गया. अलापुज्जझा जिले के रहने वाले अलीभाई को कतर से लौटते ही हवाईअड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया.

27 मार्च को मृतक राजेश अपने स्टूडियो में था. उसी वक्त कुछ लोग स्टूडियो में घुस आए और उसकी हत्या कर दी. वह अपने गांव के पास एक शो में कार्यक्रम पेश करने के बाद वापस लौटा था. इस हत्या के कुछ दिनों बाद अलीभाई कतर भाग गया था. पुलिस ने कतर पुलिस को नोटिस जारी किया था.

Advertisement

कतर पुलिस ने अलीभाई को गिरफ्तार कर वापस केरल भेज दिया. अलीभाई को मिलाकर इस मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. पुलिस बाकी दो की तलाश कर रही है. बताते चलें कि राजेश अपने दोस्त के साथ एक स्टेज शो करने गए थे. रात करीब 2 बजे वे ऑफिस लौटे थे.

वहां वे अपना सामान रखने आए थे. तभी कार से आए 3 अज्ञात बदमाशों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. इसके बाद राजेश की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. राजेश का ऑफस मदवूर स्थित पल्लिकल पुलिस स्टेशन के पास था. राजेश एक अच्छे मिमिक्री आर्टिस्ट थे.

बताते चलें कि कुछ महीने पहले ही हैदराबाद में संध्या सिंह नाम की एक रेडियो जॉकी ने खुदकुशी कर ली थी. सेना में मेजर के पद पर तैनात संध्या के पति ने दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित किया था. संध्या सिंह पिछले हफ्ते अपने आवास में फांसी के फंदे पर लटकती पाई गई थीं. यह आवास उनके पति को सेना की ओर से मिला हुआ था.

Advertisement

संध्या के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि उसका पति दहेज की मांग कर रहा था. इसके बाद में संध्या के पति का नाम भी दर्ज किया गया है. इस मामले की जांच कर रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मेजर वैभव विशाल एक आर्मी हॉस्पिटल के आईसीयू में काम करते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »