बीयर बोतल पर गणेश तो जूते पर ऊं, ऑनलाइन कंपनी के खिलाफ केस दर्ज

अमेरिका की दो ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ बियर की बोतल पर गणेश जी की तस्वीर और जूते पर ऊं के चिह्न वाले उत्पाद बेचने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के कमिश्नर नरेश कादयान की शिकायत पर दिल्ली के प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज करके इसकी जांच की जा रही है.

Advertisement
दिल्ली के प्रशांत विहार थाने में दर्ज हुआ केस दिल्ली के प्रशांत विहार थाने में दर्ज हुआ केस

मुकेश कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 6:01 PM IST

अमेरिका की दो ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ बीयर की बोतल पर गणेश जी की तस्वीर और जूते पर ऊं के चिह्न वाले उत्पाद बेचने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के कमिश्नर नरेश कादयान की शिकायत पर दिल्ली के प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज करके इसकी जांच की जा रही है.

शिकायतकर्ता नरेश कादयान ने कहा कि अमेरिका की दोनों ऑनलाइन कंपनियां भारत के लोगों की भावनाओं से खेलती है. भारत और अमेरिका में इस उत्पाद को रोका जाना चाहिए. इस संबंध में उन्होंने विदेश मंत्रालय को भी चिट्ठी लिखकर इन उत्पादों को बेचने वाली वेबसाइट के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकन ऑनलाइन कंपनी यसवेवाइब (एरिजोना से संचालित) और लॉस्टकॉस्ट (कैलिफोर्निया से संचालित) की वेबसाइट पर गणेश जी फोटो लगी बियर को बेचा जा रहा है. इसके अलावा ऐसे जूते भी बेचे जा रहे हैं, जिन पर ऊं का चिह्न बना हुआ है. इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं.

बताते चलें कि जनवरी में ऑनलाइन कंपनी अमेजन तिरंगा बने डोरमैट की ऑनलाइन बिक्री कर रही थी. लोगों ने इसकी शिकायत विदेश मंत्री से की थी. इसके बाद इस मामले में सुषमा ने ट्विटर पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ऐसे की बिक्री रोकने की बात कही थी. इसके बाद अमेजन ने इसे हटा लिया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »