राजस्थानः विदेशी महिलाओं से छेड़छाड़, मामला दर्ज

राजस्थान में वली-ए-हिंद के नगर अजमेर को कुछ दरिंदों ने शर्मसार कर दिया. जिले में कुछ विदेशी महिलाओं के साथ छेड़छाड किए जाने का मामला सामने आया है.

Advertisement
पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • अजमेर,
  • 05 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST

राजस्थान में वली-ए-हिंद के नगर अजमेर को कुछ दरिंदों ने शर्मसार कर दिया. जिले में कुछ विदेशी महिलाओं के साथ छेड़छाड किए जाने का मामला सामने आया है. यही नहीं उनके साथ मारपीट किए जाने की शिकायत भी दर्ज कराई गई है. पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है.

यह शर्मनाक मामला अजमेर के गंज थाना इलाके का है. जहां सोमवार को पांच छह स्थानीय युवकों ने दो विदेशी युगल से मारपीट कर उनका सामान छीन लिया. यही नहीं उन्होंने एक महिला से छेड़छाड़ की वारदात को अभी अंजाम दिया. इस घटना के बाद से विदेशी सैलानी बहुत डरे हुए हैं.

Advertisement

अजमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि दो विदेशी युगल अजयपाल धाम घूमने गए थे. इसी दौरान पांच से छह अज्ञात युवकों ने विदेशी युगल से मारपीट की और उनका सामान छीन लिया. उन आरोपी युवकों ने विदेशी महिलाओं से की और उनके कपड़े भी फाड़ दिये.

एएसपी अवनीश के मुताबिक पीड़ित विदेशी महिलाओं में एक स्पेन और एक तुर्की की रहने वाली है. उन्होंने बताया कि जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया, पुलिस हरकत में आ गई.

स्थानीय पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस संबंध में अज्ञात युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 341, 342, 343, 354, 395 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. इस मामले की जांच एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को दी गई है.

इस घटना में विदेशी पर्यटक घायल हो गए. उन्हें पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. मामला दर्ज हो जाने के बाद से पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »