नोएडाः 8 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या

यूपी के नोएडा में एक लापता मासूम का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मासूम का शव घर के पास स्थित नाले में मिला. मृतक बच्चा 27 अगस्त से लापता था.

Advertisement
बोरे में बंद कर नाले में फेंका गया था मासूम का शव बोरे में बंद कर नाले में फेंका गया था मासूम का शव

पुनीत शर्मा / राहुल सिंह

  • नोएडा,
  • 30 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 8:36 AM IST

यूपी के नोएडा में एक लापता मासूम का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मासूम का शव घर के पास स्थित नाले में मिला. मृतक बच्चा 27 अगस्त से लापता था. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.

घटना नोएडा के सेक्टर-5 स्थित हरौला गांव की है. 8 साल के मृतक मासूम का नाम कर्ण था. परिजनों के मुताबिक, बीती 27 अगस्त को कर्ण घर के बाहर से ही गायब हो गया था. परिजनों ने कर्ण को ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका.

Advertisement

थक-हारकर परिजनों ने पुलिस को मासूम के होने की सूचना दी. जिसके बाद एक बार फिर नोएडा पुलिस का लापरवाह चेहरा सामने आया. पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बजाय परिजनों को ही कर्ण को तलाश करने की सलाह देकर उन्हें लौटा दिया.

सोमवार को कर्ण की लाश घर के पास ही बह रहे नाले में मिलने से उसके परिवार में कोहराम मच गया. कर्ण के शव को एक बोरे में बंद कर नाले में फेंका गया था. चार बहनों का एकलौता भाई कर्ण अब इस दुनिया में नहीं था. परिजनों की माने तो उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है.

ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आखिर किस वजह से कर्ण को अगवा कर बेरहमी से उसकी कर दी गई. वहीं परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पुलिस ने वक्त रहते मामले को गंभीरता से लिया होता तो आज कर्ण जिंदा होता. फिलहाल पुलिस मासूम की मौत के बाद कार्रवाई की बात कह रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »