दिल्ली: बहन को 2 साल तक रखा बंद, 4 दिन में बस एक ब्रेड देता था खाने को

स्वाती मालीवाल की अगुवाई में दिल्ली महिला आयोग लगातार इस तरह के ऑपरेशन चलाता रहता है. दिल्ली के रोहिणी से सामने आया ये मामला आपको चौंका सकता है.

Advertisement
स्वाति मालीवाल ने करवाया रेस्क्यू स्वाति मालीवाल ने करवाया रेस्क्यू

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 19 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:04 AM IST

देश की राजधानी दिल्ली से एक झकझोर कर देने वाली ख़बर सामने आई है. दिल्ली महिला आयोग ने मंगलवार को उत्तरी दिल्ली के रोहिणी से एक 50 वर्षीय महिला को रेस्क्यू किया.

महिला को पिछले दो साल से उसके भाई ने घर में कैद किया हुआ था और खाने के लिए हर चार दिन में सिर्फ एक ब्रेड का स्लाइस ही खाने को देता था.  

Advertisement

जिस दौरान महिला को रेसक्यू किया गया तब वह घर में फर्श पर पड़ी हुई थी. ये कितना भयावह था इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसका भाई पिछले दो साल से अपनी बहन को चार दिन में एक ब्रेड ही खाने को देता था.

इस केस के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने बताया कि महिला की उम्र सिर्फ 50 साल है लेकिन उनकी हालात ऐसी हो गई है जैसे मानो वह 90 साल की हो गई हैं.

उन्होंने बताया कि भूख की वजह से उनकी हड्डियां कमजोर हो गई हैं. ये काफी दुख की बात है कि किसी भी पड़ोसी ने भी पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं दी, कोई भाई और भाभी अपनी बहन को इस प्रकार कैसे ट्रीट कर सकते हैं. मालीवाल ने अपील की अगर ऐसे मामले सामने आते हैं तो लोगों को पुलिस को बताना चाहिए.

Advertisement

इस मामले का पता तब चला जब महिला के दूसरे भाई ने दिल्ली महिला आयोग के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर जानकारी दी. उन्होंने फोन पर कहा था कि वह दिमागी बीमारी से जूझ रही है और भाई के द्वारा उसे बंद किया गया है.

मंगलवार को जब महिला आयोग की टीम रोहिणी में उनके घर पहुंची तो महिला के भाई और भाभी ने गेट खोलने से मना किया और अधिकारियों को वापस जाने को कहा. जिसके बाद पुलिस ने जाकर महिला को छुड़वाया.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »