शातिर बदमाश एटीएम तोड़कर निकाल रहे थे कैश, पुलिस ने नाकाम किया प्लान

दिल्ली में शातिर बदमाशों ने एक बैंक की एटीएम मशीन से कैश चुराने की कोशिश की लेकिन वहां पेट्रोलिंग कर रहे दो पुलिसकर्मियों के आ जाने से उनकी योजना विफल हो गई. बदमाश पुलिसकर्मियों को देखते ही भागने लगे, पुलिस ने उनका पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी और वहां से फरार हो गए. अब पुलिस एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

Advertisement
पुलिस की वजह से बदमाशों का प्लान फेल हो गया पुलिस की वजह से बदमाशों का प्लान फेल हो गया

परवेज़ सागर / अनुज मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 5:10 PM IST

दिल्ली में शातिर बदमाशों ने एक बैंक की एटीएम मशीन से कैश चुराने की कोशिश की लेकिन वहां पेट्रोलिंग कर रहे दो पुलिसकर्मियों के आ जाने से उनकी योजना विफल हो गई. बदमाश पुलिसकर्मियों को देखते ही भागने लगे, पुलिस ने उनका पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी और वहां से फरार हो गए. अब पुलिस एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

Advertisement

घटना मयूर विहार की आचार्य निकेतन मार्केट की है. जहां सेंट्रल बैंक का एक लगा है. गुरुवार की रात होंडा सिटी कार से आए कुछ बदमाशों ने एटीएम पर धावा बोल दिया. दो बदमाश एटीएम के अंदर पर्दा लगाकर मशीन को तोड़ने की कोशिश करने लगे. इसी दौरान दूसरे साथी बाहर खड़े होकर निगरानी करने लगे. कुछ देर में ही उन लोगों ने मशीन का एक हिस्सा तोड़ दिया.

मशीन टूटते ही आरोपियों ने कैश निकालना की कोशिश शुरू कर दी. तभी पांडव नगर थाने के दो पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग हुए वहां पहुंच गए. पुलिस को देखकर बदमाश कार में सवार होकर भागने लगे. जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने बदमाशों की कार का पीछा करना शुरू कर दिया. तभी कार के अंदर से आरोपियों ने उन दोनों पर फायरिंग शुरू कर दी.

फायरिंग में पुलिसवाले बाल-बाल बच गए. लेकिन वहां से फरार होने में कामयाब हो गए. इस घटना के बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना अपने सीनियर अधिकारी को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. अब बदमाशों की पहचान करने के लिए एटीएम और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »