स्नेचिंग मामले में चोरी की FIR, फोटो से छेड़खानी पर लड़की ने दी शिकायत

जमशेदपुर निवासी अंकित शुक्ला ने जमशेदपुर के साइबर थाने में  एक ऑनलाइन मामला दर्ज करवाया है कि फेसबुक पर उसकी फोटो को एडिट कर उस पर गंदी-गंदी गाली और अश्लील भाषा लिखी जा रही है.

Advertisement
दिल्ली में स्नेचिंग की वारदात (प्रतीकात्मक फोटो- Aajtak) दिल्ली में स्नेचिंग की वारदात (प्रतीकात्मक फोटो- Aajtak)

सत्यजीत कुमार / अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 30 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST

  • न्यू इंडियन एक्सप्रेस में काम करने वाले पत्रकार से स्नेचिंग
  • दूसरा मामला, महिला पत्रकार से स्नेचिंग की वारदात
  • फोटो के साथ छेड़छाड़ पर लड़की ने दर्ज कराया मामला

दिल्ली में स्ट्रीट क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. दिल्ली के आश्रम इलाके में सोमवार सुबह न्यू इंडियन एक्सप्रेस में काम करने वाले पत्रकार ऑटो से जा रहे थे. बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल छीना और फरार हो गए.

Advertisement

स्नेचिंग मामले में चोरी की FIR दर्ज

दूसरा मामला दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में रविवार देर रात की है. जहां महिला पत्रकार के साथ हुई. कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन के पास घात लगाए बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ऑटो रिक्शे से घर जा रही लड़की का बैग छीना और फरार हो गए. हैरान करने वाली बात ये है कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने चोरी की एफआईआर दर्ज की है.

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने बीते दिनों दावा किया था कि दिल्ली में स्ट्रीट क्राइम में पिछले 2 साल में 25 फीसदी की कमी आई है. रॉबरी और स्नेचिंग में भी कमी आई है.

फोटो से अभद्रता, मामला दर्ज

वहीं, झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली अंकिता शुक्ला ने जमशेदपुर के साइबर क्राइम थाने में एक ऑनलाइन मामला दर्ज करवाया है कि फेसबुक पर उसकी फोटो को एडिट कर उस पर गंदी-गंदी गाली और अश्लील भाषा लिखी जा रही है. इसमें मुख्य रूप से कुमार अमोल, श्रीकांत राठौर और आयुष बेदंत का नाम हैं. अंकिता ने इन पर कड़ी कर्रवाई की मांग की है. साथ ही साथ अंकित ने स्मृति ईरानी को भी ट्वीट कर घटना की जानकारी दी है और न्याय की मांग की है.

Advertisement

अनूप बिरथरे ने कहा कि लड़की अंकिता शुक्ल से पुलिस लगातार संपर्क में है. उसके पूरे परिवार के साथ पुलिस खड़ी है. उन्होंने 'आजतक' से बातचीत में कहा कि आरोपी लड़के अंकिता के पूर्व परिचित हैं और दिल्ली में रहते हैं. पुलिस ने एक टीम को पूछताछ और आगे के कार्रवाई के लिए दिल्ली भेज दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »