डबल मर्डर केस: सीसीटीवी से खुलासा, अपने ही निकले कातिल

दिल्ली के रहने वाले हरिकिशन वर्मा के बेटे अजीत, विजय और उनके पोते विशाल ने ही उनकी और उनकी बेटी की मुंह दबाकर हत्या की थी. सीसीटीवी फुटेज में तीनों ही सबसे आखिरी में घर से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं. पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

Advertisement
शास्त्री नगर में डबल मर्डर से सनसनी शास्त्री नगर में डबल मर्डर से सनसनी

मुकेश कुमार / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 29 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST

दिल्ली के शास्त्री नगर डबल मर्डर केस में पुलिस ने एक बुजुर्ग और उनकी बेटी की हत्या के आरोप में दो बेटे और एक पोते को गिरफ्तार किया है. इस के केस खुलासा सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुआ है. इस मर्डर के पीछे प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, हरिकिशन वर्मा के बेटे अजीत, विजय और उनके पोते विशाल ने ही उनकी और उनकी बेटी की मुंह दबाकर हत्या की थी. सीसीटीवी फुटेज में मृतक के बेटे और पोता ही सबसे आखिरी में घर से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं. पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

Advertisement


बताते चलें कि उत्तरी दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके में गुरुवार की सुबह 88 साल के बुजुर्ग और उनकी 51 वर्षीय बेटी की लाश पड़ी मिली थी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतकों के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे.


पुलिस ने जांच में पाया था कि उनके घर में कोई सामान वगैरह भी बिखरा नहीं था. घटनास्थल का फिंगर प्रिंट लेने के साथ ही पुलिस ने वहां मौजूद सीसीटीवी की जब जांच की, तो पूरे मामले से पर्दा उठ गया. संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने गुनाह कबूल कर लिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement