दिल्ली : तैमूर नगर में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

राजधानी दिल्ली के तैमूर नगर इलाके में रविवार देर रात एक युवक को गोली मारने की घटना से हालात बेकाबू हो गए.

Advertisement
घटनास्‍थल की तस्‍वीर (फोटो-अनुज मिश्रा) घटनास्‍थल की तस्‍वीर (फोटो-अनुज मिश्रा)

अनुज मिश्रा / दीपक कुमार

  • नई दिल्‍ली,
  • 01 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 12:23 PM IST

दिल्ली के तैमूर नगर इलाके में रविवार की रात करीब 9 बजे रूपेश नाम के शख्स को गोली मार दी गई. 34 साल के रूपेश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस वारदात के बाद से गुस्साए स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया. उग्र भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की और मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया. हंगामे को कंट्रोल करने पहुंची पुलिस पर भी पत्थरबाजी की गई.

Advertisement

रूपेश को ड्रग्स तस्करों ने गोली मारी!

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रूपेश को ड्रग्स तस्करों ने गोली मारी है. लोगों के मुताबिक तैमूर नगर इलाके में खुलेआम नशे का कारोबार किया जाता है. इसके खिलाफ इलाके के लोग लगातार आवाज उठा रहे थे. रूपेश और उसका भाई भी कई बार लिखित तौर पर पुलिस में इसकी शिकायत कर चुके हैं. 

आरोप है कि नशे के कारोबारी इसी बात से नाराज चल रहे थे. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात जब रूपेश अपने घर के बाहर खड़ा था तभी दो लोग वहां पहुंचे. इनके बीच आरोपियों से रूपेश की कुछ कहासुनी हुई और फिर आरोपी गोली मारकर फरार हो गए. वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में दो शख्स दौड़ते हुए आ रहे हैं. इसी बीच एक रूपेश के सीने में गोली मारता हुआ दिखाई दे रहा है. गोली लगने के कुछ सेकंड के बाद रूपेश जमीन पर गिर पड़ता है.

Advertisement

गोली लगने के बाद रूपेश को तुरंत पहुंचाया गया,  जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस को भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा.  भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी. इस दौरान दोनों तरफ से कुछ लोग घायल भी हुए हैं.

साउथ ईस्ट के चिन्मय विस्वाल ने बताया कि फिलहाल स्थिति काबू में है और एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस की मानें तो अभी तक गोली मारने की असल वजह का पता नहीं चल पाया है. दूसरी तरफ स्थानीय लोगों के आरोपों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »