अवैध संबंध में बाधा बन रही थी महबूबा की मासूम बेटी, बेरहमी से किया कत्ल

दिल्ली में एक शख्स ने अवैध संबंधों के बीच बाधा बन रही एक चार साल की मासूम बच्ची को मौत के घाट उतार दिया. मृतक बच्ची आरोपी की महबूबा की बेटी थी. जिसे पहले उसने अगवा किया और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी युवक सोनू को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी युवक सोनू को गिरफ्तार कर लिया है

परवेज़ सागर / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:29 PM IST

दिल्ली में एक शख्स ने अवैध संबंधों के बीच बाधा बन रही एक चार साल की मासूम बच्ची को मौत के घाट उतार दिया. मृतक बच्ची आरोपी की महबूबा की बेटी थी. जिसे पहले उसने अगवा किया और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

हत्या की यह सनसनीखेज वारदात पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके की है. जहां सोनू नामक एक युवक का शादीशुदा महिला के साथ था. वह उस महिला को भगा कर ले जाना चाहता था. लेकिन महिला की 4 वर्षीय बेटी उसके रास्ते में बाधा बन रही थी. जिसके चलते उसने बच्ची को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली.

Advertisement

बीते दिन आरोपी सोनू की महबूबा कहीं काम से गई थी. उसकी बेटी वहीं खेल रही थी. तभी आरोपी सोनू वहां पहुंचा और टॉफ़ी दिलाने के बहाने 4 साल की उस मासूम को अपने साथ ले गया. इसके बाद एक सुनसान कमरे में ले जाकर उसने बच्ची का गला घोंट दिया.

जब बच्ची की मां शाम को जब घर पहुंची तो बच्ची घर में नज़र नहीं आई. उसने आसपास के घरों में बेटी की तलाश शुरू की, मगर बच्ची कहीं नहीं मिली. खुद आरोपी सोनू भी महिला के साथ बच्ची को ढूंढ़ने की कोशिश करता रहा. इस दौरान पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस भी बच्ची को तलाशने लगी.

तभी पास की एक बिल्डिंग में निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने वहां एक कमरे में बच्ची की लाश देखी. फौरन पुलिस को ख़बर की गई. बच्ची की पहचान होने के बाद पुलिस ने बच्ची के पास पड़ोस में रहने वालों से पूछताछ शुरु की. इसी दौरान मकान मालिक से ने पुलिस को बताया कि सोनू नामक शख्स का इस घर में काफी आना जाना था.

Advertisement

लिहाजा पुलिस ने सोनू से कड़ी पूछताछ की तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ. सोनू ने पुलिस को बताया कि उसी ने बच्ची का कत्ल किया है. दरअसल, सोनू और बच्ची के मां के बीच थे. सोनू अपनी महबूबा को भगा ले जाना चाहता था.

मगर महिला की 4 वर्षीय बेटी उनके बीच बाधा बन रही थी. लिहाजा उसने महबूबा की बेटी का कत्ल कर दिया. पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बच्ची को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement