फरीदाबादः पकड़ा गया सुपारी किलर, डेढ़ दर्जन लोगों को उतार चुका है मौत के घाट

हरियाणा के फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच ने एक सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी लगभग डेढ़ दर्जन हत्याएं कर चुका है. पुलिस ने आरोपी के पास से 4 पिस्टल और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

Advertisement
पुलिस के हत्थे चढ़ा सुपारी किलर पुलिस के हत्थे चढ़ा सुपारी किलर

तनसीम हैदर / हिमांशु मिश्रा

  • फरीदाबाद,
  • 27 जून 2017,
  • अपडेटेड 11:43 PM IST

हरियाणा के फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच ने एक सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी लगभग डेढ़ दर्जन हत्याएं कर चुका है. पुलिस ने आरोपी के पास से 4 पिस्टल और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. क्राइम ब्रांच सुपारी किलर से पूछताछ कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिजेंद्र ने 17 साल पहले अपराध की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद आरोपी ने लगातार कई को अंजाम दिया. लगभग डेढ़ दर्जन हत्याएं करने वाला यह आरोपी कई बार जेल भी जा चुका है. सुपारी लेकर किसी को भी मौत के घाट उतार देना इसके लिए आम बात हो चली थी.

Advertisement

पिछले साल दिवाली वाले दिन बिजेंद्र ने फरीदाबाद में हत्या के इरादे से चार लोगों को गोली मारी थी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद से फरीदाबाद क्राइम ब्रांच बिजेंद्र की तलाश में जुटी थी. मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने बिजेंद्र को फरीदाबाद सेक्टर-16 से गिरफ्तार कर लिया.

जिस वक्त बिजेंद्र को किया गया, उस वक्त वह गाजियाबाद के एक नामी शख्स की हत्या का प्लान बना रहा था. बिजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने कई हत्याएं लूटपाट के लिए की तो कईयों को आपसी रंजिश के चलते मौत के घाट उतारा. फिलहाल क्राइम ब्रांच सुपारी किलर से पूछताछ कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »